न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या है ऑपरेशन सिंदूर? जानिए उन वीरांगनाओं के बारे में जिनकी उजड़ी मांग, भारतीय सेना ने PAK को दिया करारा जवाब

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जो पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब था। इस कार्रवाई में 26 मासूमों की हत्या का बदला लिया गया, जिनमें शहीद हुए सैनिकों और नागरिकों के परिवारों के दिलों में न्याय का इंतजार था। जानिए ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी और पाकिस्तान को मिली इसकी सख्त सजा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 07 May 2025 10:41:40

 क्या है ऑपरेशन सिंदूर? जानिए उन वीरांगनाओं के बारे में जिनकी उजड़ी मांग, भारतीय सेना ने PAK को दिया करारा जवाब

भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी — अब जवाब ईंट का नहीं, पत्थर से मिलेगा। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की नृशंस हत्या के तुरंत बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रूप में इसका कठोर और निर्णायक जवाब दिया।

ऑपरेशन सिंदूर आखिर है क्या?

इस आतंकी हमले के दौरान आतंकियों ने लोगों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें मार डाला। हनीमून पर आए विवाहित जोड़ों में पत्नियों के सामने उनके पतियों को गोली मारी गई — उनकी मांग का सिंदूर उन्हीं की आंखों के सामने मिटा दिया गया। शायद यही कारण रहा कि जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर प्रहार का निर्णय लिया, तो इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया — यह उन औरतों की वीरता और दुख की गूंज बन गया।

पाकिस्तान को चुकानी पड़ी सिंदूर की कीमत

पहलगाम हमले में शहीद हुए 26 लोगों में गुरुग्राम के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे, जिनकी शादी 16 अप्रैल को हिमांशी नरवाल से हुई थी। हनीमून पर गई हिमांशी के सामने ही उनके पति को गोलियों से छलनी कर दिया गया। ऐसा ही दर्द जयपुर की प्रियंका शर्मा ने भी झेला, जिनके पति रोहित शर्मा हमले में मारे गए और प्रियंका गंभीर रूप से घायल हुईं। शिमला की अंजलि ठाकुर और पुणे की स्नेहा पाटिल की भी वही त्रासदी रही — अंजलि के पति विवेक ठाकुर और स्नेहा के पति अमित पाटिल भी इस आतंकी हमले में शहीद हुए। भारतीय सेना ने इन महिलाओं के उजड़े सिंदूर और उन 26 मासूमों की शहादत का बदला पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर के लिया।

आधी रात का ऑपरेशन — 9 ठिकानों पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक

भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात करीब 1:44 बजे, तीनों सेनाओं — आर्मी, नेवी और एयरफोर्स — की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया। यह पहला मौका था जब 1971 के युद्ध के बाद भारत की तीनों सेनाएं एकसाथ किसी ऑपरेशन में उतरीं।

मुरिदके और बहावलपुर के आतंकी नेटवर्क को किया नेस्तनाबूद

ऑपरेशन के दौरान जिन टारगेट्स को निशाना बनाया गया उनमें लश्कर-ए-तैयबा का मुरिदके स्थित मुख्यालय और जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर शामिल थे — ये वही संगठन हैं जो मुंबई और पुलवामा जैसे भयावह हमलों में शामिल रहे हैं।

उच्च स्तर पर निगरानी — हवा में थे फाइटर जेट्स

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई में स्टैंडऑफ क्रूज़ मिसाइल, BVR (Beyond Visual Range) सिस्टम और लॉटरिंग म्यूनिशन्स जैसे अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला — सैन्य अड्डों को नहीं छुआ

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई फोकस्ड और नियंत्रित थी — कोई पाकिस्तानी सैन्य अड्डा लक्ष्य नहीं था। सिर्फ उन ठिकानों को निशाना बनाया गया जहां से आतंकवाद को पनाह और प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

“Justice is Served” — भारत का सीधा संदेश

ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “Justice is served” — इंसाफ हो गया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने 48 घंटे के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे साफ होता है कि भारत की इस कार्रवाई ने उन्हें झकझोर कर रख दिया।

पीएम मोदी और रक्षा मंत्री की सख्ती का असर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऑपरेशन का समर्थन करते हुए X पर पोस्ट किया। वहीं, सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्रवाई के लिए सेना को पूरी स्वतंत्रता दी थी — कैसे और कब जवाब देना है, इसका फैसला सेना पर छोड़ा गया था। इस फ्री हैंड का ही परिणाम है — ऑपरेशन सिंदूर।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं