न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी को डरपोक कहने वाले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने Operation Sindoor पर क्या कहा? जानिए यहां विस्तार से

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान व पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया; सत्यपाल मलिक व नेताओं ने सेना की सराहना की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 1:00:51

पीएम मोदी को डरपोक कहने वाले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने Operation Sindoor पर क्या कहा? जानिए यहां विस्तार से

भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर जोरदार स्ट्राइक करते हुए कुल 9 अड्डों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस वीरता और साहसिक सैन्य कार्रवाई पर देशभर में सराहना हो रही है। इसी क्रम में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी भारतीय सेना के इस साहसिक कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भारतीय सेना पर गर्व है।” उनके इस बयान को व्यापक समर्थन मिला है।

आपको बता दे, पिछले कुछ सालों से पीएम मोदी के कट्टर आलोचक सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को द वायर को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने युद्ध वाला माहौल बना दिया है, लेकिन कुछ करेंगे नहीं। उन्होंने पीएम मोदी को डरपोक तक कह डाला था। मलिक ने कहा, ‘सत्यपाल मलिक ने इंटरव्यू में कहा, ‘एक अहंकार की हद है कि वो (पीएम) सर्वदलीय बैठक में नहीं गए। ये बेसर्मी की लिमिट है और ये जनता की परवाह नहीं करते हैं। सोचते हैं कि चुनाव में मैनेज कर लेंगे।’

उन्होंने आगे कहा, 'दो हफ्ते बीत गए और कुछ किया नहीं और पूरे देश में युद्ध का माहौल बना दिया कि हम ये करेंगे, वो करेंगे। कभी चीफ के साथ मीटिंग कर रहे हैं, कभी डोभाल के साथ कर रहे हैं। ये कुछ नहीं करेंगे, कुछ नहीं करेंगे ये। ये खुद बहुत डरपोक आदमी हैं। ऐसे मौकों पर देश के लीडरशिप के गुर्दे पर बहुत डिपेंट करता है। इनमे खुद गुर्दा नहीं है, ना ये युद्ध को चला सकते हैं, ना शुरू कर सकते हैं।'

इस बीच, भारत के कई प्रमुख राजनीतिक दलों और उनके नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस सैन्य अभियान की सराहना की। सोशल मीडिया पर ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’, और ‘जय हिंद की सेना’ जैसे देशभक्ति के नारे गूंज उठे।

रक्षा मंत्री से लेकर विपक्ष के नेता तक आए साथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हुए सेना का हौसला बढ़ाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “जय हिंद, जय हिंद की सेना।” लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व जताया और लिखा, “जय हिंद।” महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “जय हिंद! ऑपरेशन सिंदूर!” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी लिखा, “जय हिंद।” लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “सत्यमेव जयते। जय हिंद की सेना।” वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने भी भारतीय सेना की वीरता की सराहना की और कहा, “भारतीय सेना जिंदाबाद। जय हिंद।”

9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना का हमला

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस अभियान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैसे जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारतीय वायुसेना ने रात के अंधेरे में पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकवादी अड्डों पर सटीक हवाई हमले किए। जिन ठिकानों को खास तौर पर निशाना बनाया गया, उनमें बहावलपुर में मरकज सुभान अल्लाह, तेहरा कलां में सरजाल, कोटली में मरकज अब्बास, और मुजफ्फराबाद में सैयदना बिलाल शामिल हैं। ये सभी जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े अड्डे थे। इस सफल सैन्य कार्रवाई को देशभर में राष्ट्रभक्ति और गर्व के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं