न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की दी धमकी, GCA को मिला मेल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ईमेल गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) को मिला। आईपीएल 2025 के मैचों के बीच आई इस धमकी के बाद अहमदाबाद में स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 7:53:33

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की दी धमकी, GCA को मिला मेल

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारत ने कई आतंकवादियों को ढेर कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का हिसाब चुकता किया है। इस कार्रवाई के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के इसी माहौल में एक और गंभीर मामला सामने आया है। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली

इस वक्त भारत में आईपीएल 2025 का आयोजन चल रहा है और देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी कई मुकाबले खेले जा रहे हैं। इन्हीं मैचों के दौरान गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) को एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में साफ तौर पर लिखा गया है कि “हम तुम्हारे स्टेडियम को उड़ा देंगे।” यह मेल कथित रूप से ‘पाकिस्तान’ के नाम से भेजा गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को यह मेल मिलते ही देश की सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यह धमकी ऑपरेशन सिंदूर के बाद आई है, जब भारत ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वहीं, आगामी आईपीएल मैचों को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद और खासकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

गुजरात टाइटंस का होमग्राउंड है नरेंद्र मोदी स्टेडियम

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है। इस सीज़न में गुजरात की टीम यहीं कई मुकाबले खेल चुकी है। आगामी दिनों में भी यहां दो बेहद अहम मुकाबले खेले जाने हैं—14 मई को गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स और 18 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स। ऐसे में इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी और बढ़ा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन