न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'Operation Sindoor' नाम खुद PM मोदी ने दिया, सेना ने उनके सुझाव को माना

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पीएम मोदी के निर्देश पर पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर सटीक हमला किया। पीएम मोदी ने खुद इस ऑपरेशन का नाम दिया और रातभर इसकी निगरानी की। NSA डोभाल ने अमेरिका सहित अन्य देशों को कार्रवाई की जानकारी दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 8:39:28

'Operation Sindoor' नाम खुद PM मोदी ने दिया, सेना ने उनके सुझाव को माना

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकियों के ठिकानों पर जोरदार स्ट्राइक की, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। खास बात यह है कि इस ऑपरेशन का नाम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाया था और सेना ने उनके इस सुझाव को पूरी तरह स्वीकारते हुए इसे अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में सेना ने 9 बड़े आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया और खबरों के अनुसार इस हमले में 30 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। ऑपरेशन के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं भी तेज़ी से सामने आने लगीं।

PM मोदी ने रातभर ऑपरेशन की निगरानी की

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से लेकर अंत तक पूरी निगरानी की। वे अपने आवास से सेना की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने पीएम को लगातार इस ऑपरेशन से जुड़ी हर जानकारी दी। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने यह कड़ा कदम उठाया। रात करीब 1:28 बजे सेना ने यह ऑपरेशन लॉन्च किया, जिसमें आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाया।

डोभाल ने अमेरिका को दी ऑपरेशन की जानकारी

पाकिस्तान में हुए इस जवाबी हमले के तुरंत बाद NSA अजित डोभाल ने अमेरिकी NSA से बातचीत कर पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने साफ किया कि भारतीय वायुसेना ने सटीक हमला किया और केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया। भारत ने न केवल अमेरिका, बल्कि ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और UAE को भी इस कार्रवाई की जानकारी दी है।

इस ऑपरेशन पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "भारत माता की जय", वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "जय हिंद... जय हिंद की सेना"। यह स्पष्ट है कि भारत ने न केवल आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश भी दिया कि जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो भारत चुप नहीं बैठता।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती