न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor में मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य ढेर, भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी रऊफ असगर भी एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों को मार गिराया, जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना तबाह, रऊफ असगर गंभीर रूप से घायल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 11:48:27

 Operation Sindoor में मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य ढेर, भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी रऊफ असगर भी एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल

भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्यों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इसी हमले में मसूद अजहर का भाई और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी रऊफ असगर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में रऊफ असगर के बेटे हुज़ैफ़ा की भी मौत हो गई है। यही नहीं, रऊफ असगर के भाई की पत्नी की जान भी इस एयर स्ट्राइक में चली गई है।

मसूद अजहर कौन है?

मसूद अजहर, जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकी संगठन का संस्थापक और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक है। यह वही आतंकी है जिसे 1999 में इंडियन एयरलाइंस विमान के अपहरण के बाद बंधकों के बदले छोड़ा गया था। उसके बाद से वह पाकिस्तान में छिपकर भारत के खिलाफ अनेक आतंकवादी हमलों की साजिश करता रहा है। मसूद अजहर की अगुवाई में जैश-ए-मोहम्मद ने 2001 में भारतीय संसद पर, 2000 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा पर, 2016 में पठानकोट एयरबेस पर और 2019 में पुलवामा में आत्मघाती हमले जैसे भीषण आतंकवादी हमले किए हैं।

मसूद अजहर के मदरसे पर सीधा निशाना

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर स्थित मसूद अजहर के मदरसे और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को टारगेट करते हुए मिसाइल हमले किए। इस हमले में उसका मदरसा पूरी तरह तबाह हो गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में की गई, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी।

गौरतलब है कि मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ अपने संगठन का विस्तार करने के लिए नए मदरसे स्थापित करने की योजना पर भी काम कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती