न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द ही लाहौर में हम नाश्ते में बेकन और अंडे खाएंगे, ऑपरेशन सिंदूर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का पाकिस्तान पर कटाक्ष

भारत-पाकिस्तान तनाव पर जस्टिस काटजू ने ली चुटकी, ड्रोन हमलों के बीच दोनों देशों के बीच टकराव तेज, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 11:36:37

जल्द ही लाहौर में हम नाश्ते में बेकन और अंडे खाएंगे, ऑपरेशन सिंदूर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का पाकिस्तान पर कटाक्ष

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू (Justice Markandey Katju) ने अपने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पर दो पोस्ट साझा करते हुए पाकिस्तान को जमकर ताना मारा। काटजू ने लिखा कि बहुत जल्द हम लाहौर में नाश्ते में बेकन और अंडे खाएंगे, इस्लामाबाद में लंच के समय बिरयानी का लुत्फ उठाएंगे, पेशावर में चाय के साथ डोनट्स खाएंगे और कराची में डिनर में सी-फूड का स्वाद चखेंगे।

जस्टिस काटजू ने अपने एक और फेसबुक पोस्ट में लिखा, "हम लाहौर का नाम 'लव नगर' रखेंगे (लाहौर वाली को खुश करने के लिए), कराची को 'न्यू काशी', पेशावर को 'पेशवा नगर' और क्वेटा को 'कृष्णा नगर' नाम देंगे।" यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान भारत को लगातार युद्ध के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है और ड्रोन हमलों से स्थिति को भड़काने की कोशिश कर रहा है।