न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय सेना ने अफवाहों का किया खंडन, सीजफायर खत्म होने की खबरें निराधार

भारतीय सेना ने हाल ही में उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समाप्त हो रहा है। भारतीय सेना ने इसे पूरी तरह से निराधार बताते हुए कहा कि सीजफायर खत्म नहीं हो रहा है और यह महज एक अफवाह है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 18 May 2025 1:05:36

भारतीय सेना ने अफवाहों का किया खंडन, सीजफायर खत्म होने की खबरें निराधार

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने हाल ही में उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समाप्त हो रहा है। भारतीय सेना ने इसे पूरी तरह से निराधार बताते हुए कहा कि सीजफायर खत्म नहीं हो रहा है और यह महज एक अफवाह है।

भारतीय सेना ने कुछ मीडिया हाउस द्वारा यह दावा किए जाने की भी निंदा की है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर रविवार को समाप्त हो रहा है। सेना ने इस पर स्पष्ट किया कि इस तरह की रिपोर्टें गलत हैं। इसके अलावा, सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) स्तर की वार्ता के बारे में भी स्पष्टीकरण दिया है।

सेना ने रविवार को बताया, "कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि आज भारत-पाक सीजफायर खत्म हो रहा है, जो कि पूरी तरह से झूठा है।" भारतीय सेना ने यह भी कहा कि 12 मई को भारत-पाक के डीजीएमओ के बीच सीजफायर पर कोई बातचीत हुई थी, लेकिन इसमें कोई समाप्ति तिथि निर्धारित नहीं की गई थी। इसका मतलब यह है कि सीजफायर अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

इसके अलावा, मीडिया में यह भी अफवाह फैलायी गई थी कि आज भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच कोई बातचीत होनी है, जिसका मुख्य उद्देश्य सीजफायर को लेकर स्थिति साफ करना है। सेना ने इन खबरों को झूठा और आधारहीन करार दिया है।

इससे पहले, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया और बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल दागे, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू