न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाया 'Operation Sindoor', 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में रातभर की एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 8:16:53

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाया 'Operation Sindoor', 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सख्त कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में बीती रात स्ट्राइक कर 9 अलग-अलग स्थानों पर मौजूद आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाया।

भारतीय सेना ने दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम

भारतीय समय के अनुसार यह हमले रात 1:28 से 1:32 बजे के बीच अंजाम दिए गए। इन स्ट्राइक्स में एयर-टू-ग्राउंड मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। PoK के स्थानीय निवासियों ने बताया कि देर रात भारी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और कुछ इमारतों में आग लगती देखी गई। इस सैन्य कार्रवाई को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया और ऑपरेशन के पूरा होने पर सेना ने कहा, “न्याय हुआ, जय हिंद।” सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस ऑपरेशन में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया, किसी भी पाकिस्तानी सेना के बेस को टारगेट नहीं किया गया।

आतंकी ठिकानों की विस्तृत सूची:

क्रम संख्या - आतंकी कैंप -स्थान -आतंकी संगठन

1 -मरकज सुभान अल्लाह -बहावलपुर- जैश-ए-मोहम्मद
2 -मरकज तैयबा- मुरीदके- लश्कर-ए-तैयबा
3 -सरजल -तेहरा कलां -जैश-ए-मोहम्मद
4 -महमूना जोया -सियालकोट -हिज्बुल मुजाहिदीन
5 -मरकज अहले हदीस - बरनाला - लश्कर-ए-तैयबा
6 -मरकज अब्बास -कोटली -जैश-ए-मोहम्मद
7 -मस्कर राहील शाहिद -कोटली -हिज्बुल मुजाहिदीन
8 -शावई नाला कैंप -मुजफ्फराबाद -लश्कर-ए-तैयबा
9 -सैयदना बिलाल कैंप -मुजफ्फराबाद -जैश-ए-मोहम्मद

NSA डोभाल ने दी कार्रवाई की जानकारी

स्ट्राइक के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी NSA से संवाद कर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की। डोभाल ने बयान में स्पष्ट किया कि भारतीय सेना ने केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया और इसमें कोई आम नागरिक या पाकिस्तानी सैन्य ठिकाना प्रभावित नहीं हुआ। भारत ने यह जानकारी अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को भी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती