न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान और POK में करीब 900 आतंकियों पर दागीं मिसाइलें, तबाह किए आतंक के लॉन्च पैड

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर 900 आतंकियों को ढेर किया, देश ने दिया करारा जवाब।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 10:03:08

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान और POK में करीब 900 आतंकियों पर दागीं मिसाइलें, तबाह किए आतंक के लॉन्च पैड

भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान की जमीन से भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाले आतंकी संगठनों के लॉन्च पैड भारतीय सेना ने पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिए हैं। 6 और 7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के करीब 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की बेरहमी से हत्या के बाद से पूरे देश में गुस्से की लहर थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी दिन बिहार की धरती से स्पष्ट कर दिया था कि भारत इस बर्बरता का मुंहतोड़ जवाब देगा। और ठीक 15 दिन के भीतर, भारत ने दुश्मनों के घर में घुसकर हिसाब बराबर कर दिया।

कहां-कहां थे आतंकी और उनकी संख्या:

बहावलपुर – 250 से अधिक
मुरीदके – 120 से अधिक
मुजफ्फराबाद – 110-130 से अधिक
कोटली – 75-80
गुलपुर – 75-80
भिंबर – 60
चक अमरू – 70-80
सियालकोट – 100

किस आतंकी संगठन का कहां ठिकाना था:

बहावलपुर (मरकज सुभान अल्लाह) – जैश-ए-मोहम्मद
मुरीदके (मरकज तैयबा) – लश्कर-ए-तैयबा
तहरा कलां (सरजल) – जैश-ए-मोहम्मद
सियालकोट (मेहमूना जोया) – हिजबुल मुजाहिदीन
बरनाला (मरकज अहले हदीत) – लश्कर-ए-तैयबा
कोटली (मरकज अब्बास) – जैश-ए-मोहम्मद
कोटली (मसकर राहील शाहिद) – हिजबुल मुजाहिदीन
मुजफ्फराबाद (शवाई नल्ला कैंप) – लश्कर-ए-तैयबा
मुजफ्फराबाद (सैयदना बिलाल कैंप) – जैश-ए-मोहम्मद

भारत ने इस मिशन को ‘केंद्रित और सटीक’ करार दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि उसके पास ऐसे ठोस प्रमाण हैं जो पाकिस्तान स्थित आतंकियों की पहलगाम हमले में सीधी संलिप्तता को उजागर करते हैं। इन हमलों के बाद भारत ने दुनिया के प्रमुख देशों से संपर्क साधा और उन्हें आतंक के खिलाफ इस निर्णायक कार्रवाई की जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से वार्ता कर भारत के स्टैंड और मिशन की जानकारी साझा की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं