न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor: भारत ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, शाहीन मिसाइल पर सफाई देने को मजबूर हुआ पड़ोसी मुल्क

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया। जवाब में पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल दागी, लेकिन भारत के S-400 सिस्टम ने उसे हवा में ही नष्ट कर दिया। अब पाकिस्तान सफाई दे रहा है कि उसने मिसाइल का इस्तेमाल नहीं किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 10:31:51

 Operation Sindoor: भारत ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, शाहीन मिसाइल पर सफाई देने को मजबूर हुआ पड़ोसी मुल्क

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। आतंकियों को सहयोग देने आए पाकिस्तानी सेना के कैंप और एयरबेस पर भी भारतीय सेना ने सटीक हमला कर मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और जवाबी कार्रवाई में उसने अपनी सबसे ताकतवर मिसाइल शाहीन को लॉन्च किया। लेकिन भारतीय सेना के आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने इस मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को बयान जारी करना पड़ा है।

शाहीन मिसाइल दागने पर पाकिस्तान की सफाई

भारतीय सेना की पुष्टि के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शाहीन मिसाइल का इस्तेमाल किया था। हालांकि, भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने इस मिसाइल को आसमान में ही नष्ट कर दिया। भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें पाकिस्तानी मिसाइल को गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। लेकिन पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने सफाई दी कि "ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस" के दौरान शाहीन मिसाइल का प्रयोग नहीं किया गया था।

न्यूक्लियर कैपेबल मिसाइल है शाहीन

शाहीन मिसाइल के उपयोग का सीधा संदेश यह था कि पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला करने की मंशा रखता है। शाहीन एक न्यूक्लियर कैपेबल बैलिस्टिक मिसाइल है। यह पहली बार था जब पाकिस्तान ने किसी देश के खिलाफ इस मिसाइल का इस्तेमाल किया। इसे नूर खान एयरबेस से लॉन्च किया गया था। इसके साथ-साथ पाकिस्तान ने चीनी ए-100 और फतह I/II MLRS हथियारों का भी प्रयोग किया।

शाहीन मिसाइल की ताकत

पाकिस्तान की शाहीन मिसाइल सीरीज विभिन्न क्षमताओं वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का समूह है। इनकी रेंज 750 किलोमीटर से शुरू होती है, और यह 1000 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकती हैं। इन्हें भारत के "डीप एसेट्स" को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। शाहीन की रफ्तार Mach 8 है, यानी यह आवाज की गति से आठ गुना तेज है। शाहीन-2 की रेंज 1500 से 2000 किलोमीटर के बीच है। हालांकि, जब यह मिसाइल भारतीय डिफेंस सिस्टम के सामने असफल रही, तो अब पाकिस्तान सफाई देने में जुट गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू