न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंक पर झूठ का नया मंच बनाएंगे बिलावल भुट्टो, शहबाज शरीफ ने भारत की नकल कर बनाया डेलीगेशन!

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर बेनकाब करने के लिए 40 सांसदों का डेलीगेशन भेजा है। जवाब में शहबाज शरीफ ने बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए समिति गठित की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 8:53:47

आतंक पर झूठ का नया मंच बनाएंगे बिलावल भुट्टो, शहबाज शरीफ ने भारत की नकल कर बनाया डेलीगेशन!

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत अब पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की असलियत उजागर करने की तैयारी में जुट गया है। इस उद्देश्य से सरकार ने सभी दलों को शामिल करते हुए कुल 40 सांसदों की एक टीम बनाई है, जिसे 7 डेलिगेशन में विभाजित किया गया है। ये प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में जाकर बताएंगे कि किस तरह पाकिस्तान आतंकवाद को संरक्षण देता है और इसे फैलाने में भूमिका निभा रहा है। इसी तर्ज पर अब पाकिस्तान ने भी भारत की रणनीति की नकल की है।

दरअसल, पाकिस्तान ने अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारने और कूटनीतिक प्रयासों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी को चुना है। शनिवार, 17 मई 2025 को, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की तरफ से पक्ष रखने और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी।

बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में बनी विशेष समिति

इस डेलीगेशन का नेतृत्व करते हुए बिलावल भुट्टो के साथ एक समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति में पूर्व मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान, हिना रब्बानी खार और पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी को शामिल किया गया है। इस सिलसिले में बिलावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुझे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति के समर्थन में पाकिस्तान की बात रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने का निर्देश दिया है। यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।"

भारत की ओर से कौन रखेगा पक्ष?

शनिवार को भारत सरकार ने संसद मामलों के मंत्रालय के माध्यम से यह जानकारी दी कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले सहित कई वरिष्ठ नेता दुनिया के प्रमुख देशों का दौरा करेंगे। वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत का पक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे। शशि थरूर अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राज़ील और कोलंबिया की यात्रा करेंगे। वहीं, सुप्रिया सुले मिस्र, क़तर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगी।

इनके अलावा, भारतीय डेलिगेशन में डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि, जेडीयू के संजय कुमार झा, भाजपा के रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा और एकनाथ शिंदे गुट से सांसद श्रीकांत शिंदे भी शामिल हैं। ये सभी सांसद अपने-अपने निर्धारित देशों में जाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत की स्थिति और ऑपरेशन सिंदूर की गंभीरता के बारे में अवगत कराएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब