न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अमूल ने पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली, जारी किया मजेदार विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच अमूल ने अपने विज्ञापन के जरिए पाकिस्तान को चिढ़ाया। भारतीय सेना की सख्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मजाक उड़ाते हुए अमूल ने अपनी विज्ञापन छवि में PAKKING शब्द का उपयोग किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 11:48:18

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अमूल ने पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली, जारी किया मजेदार विज्ञापन

पहलगाम हमले के जवाब में भारत की सख्त कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है और पागलों जैसी हरकतें कर रहा है। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले के बाद से ही पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी। अब वह सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिशें कर रहा है, लेकिन भारत ने आसमान में ही दुश्मन की मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे माहौल में दुग्ध उत्पादों की जानीमानी कंपनी अमूल ने भी अपने अंदाज में पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाई है।

अमूल ने अखबारों में दिए गए एक विज्ञापन में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सेना के अधिकारी अमूल को कुछ आदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में मजेदार ढंग से लिखा गया है – "उन्हें पैकिंग भेज दी जाए।" यहाँ 'पैकिंग' शब्द एक व्यंग्य के तौर पर इस्तेमाल किया गया है, जो दुश्मन के हथियारों के जखीरे या उन्हें सबक सिखाने के सन्दर्भ में प्रयोग हुआ है। इसके अलावा, "PAKKING" की स्पेलिंग जानबूझकर पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए बनाई गई है। विज्ञापन के नीचे 'भारतीय होने पर गर्व है' की लाइन लिखी गई है, जो देशभक्ति की भावना को दर्शाती है।

भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान भीतर ही भीतर घबराया हुआ है। भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमले कर उन्हें तबाह कर दिया। दूसरी तरफ, पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों में से कोई भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और उसकी काफी फजीहत हो रही है। पाकिस्तान की बौखलाहट को देखते हुए भारत के कई शहरों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को हवाई हमले की संभावित चेतावनी के तहत सायरन बजवाए और लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की सूचना मिली है। इसके मद्देनज़र सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे घरों के अंदर ही रहें और बालकनी में न आएं।’’

गौरतलब है कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। गुरुवार की रात भी चंडीगढ़ में इसी तरह सायरन बजाए गए थे। भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिशों को नाकाम कर दिया। इन घटनाओं के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के व्यापक रूप लेने की आशंका गहरा गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं