न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हम कसम खाते हैं मुसलमानों पर जुल्म का बदला...', Operation Sindoor के बाद आतंकी संगठन अल कायदा की भारत को धमकी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अल-कायदा की AQIS ने भारत को धमकी दी, मुसलमानों पर जुल्म का बदला लेने की कसम खाई। बयान में भारत के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया गया और मुस्लिमों के प्रति उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। यह बयान पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर भारत की सैन्य कार्यवाही के बाद आया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 9:37:37

 'हम कसम खाते हैं मुसलमानों पर जुल्म का बदला...', Operation Sindoor के बाद आतंकी संगठन अल कायदा की भारत को धमकी

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अल-कायदा (Al-Qaeda) की भारतीय उपमहाद्वीप शाखा (AQIS) ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान पर भारत के हमले का जवाब दिया जाएगा। यह बयान अस-सहाब मीडिया (As-Sahab Media) के ज़रिए सामने आया है।

AQIS के बयान में क्या लिखा है?

बयान में कहा गया है, "6 मई 2025 की रात को भारत की 'भगवा सरकार' ने पाकिस्तान में छह जगहों पर हमला किया। खासकर मस्जिदों और बस्तियों को निशाना बनाया। इसमें कई मुसलमान शहीद और घायल हुए। हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटेंगे। अल्लाह शहीदों को जन्नत में ऊंचा स्थान दे और घायलों को जल्दी ठीक करे, आमीन। यह हमला भगवा सरकार के अपराधों की लिस्ट में एक और काला अध्याय है।"

बयान में आगे लिखा है, "भारत का इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ युद्ध नया नहीं है, यह सालों से चल रहा है। भारत और कश्मीर के मुसलमानों ने बहुत उत्पीड़न सहे हैं। मोदी सरकार सैन्य, राजनीतिक, सांस्कृतिक और मीडिया के जरिए इस्लाम और मुसलमानों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।"

बयान में लिखा है, "हम साफ कहते हैं कि मुसलमानों के लिए भारत के खिलाफ यह जिहाद है। हमारा फर्ज है कि अल्लाह का नाम बुलंद करें, इस्लाम और मुसलमानों की हिफाजत करें और उत्पीड़ित लोगों की मदद करें। अब उपमहाद्वीप के मुसलमानों को इनके समर्थन में खड़ा होना चाहिए। हम कसम खाते हैं कि अल्लाह की मदद से हम तब तक लड़ेंगे, जब तक मुसलमानों पर हुए हर जुल्म का बदला न ले लें और अल्लाह का नाम बुलंद न हो जाए।"

6 मई को दिया गया था ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम

बता दें कि 6 मई को भारतीय वायुसेना और सेना ने अभूतपूर्व सैन्य अभियान "ऑपरेशन सिंदूर" को अंजाम दिया। इसके तहत पाकिस्तान के भीतर आतंक के अड्डों को निशाना बनाया गया। इस बार हमला न सिर्फ वायुसेना ने किया, बल्कि थलसेना की आर्टिलरी यूनिट्स ने भी बेहद आधुनिक हथियारों और स्मार्ट तकनीक के साथ युद्धस्तर पर कार्रवाई की। यह पहली बार है जब 1971 के युद्ध के बाद भारत ने पाकिस्तान की जमीन पर मिसाइलें दागीं। आधिकारिक तौर पर यह स्ट्राइक देर रात 1 बजे शुरू होकर 1:30 बजे तक चली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब