Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2000 के नोट बदलने के लिए बचे सिर्फ 4 दिन, 24,000 करोड़ के नोट अभी जमा होने बाकी

2000 रुपये के नोटों को अगर आपने 30 सितंबर 2023 तक एक्सचेंज या फिर डिपॉजिट नहीं किया तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी भी 24,000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये नोटों का बैंकिंग सिस्टम में लौटना बाकी है जो कि आम लोगों के पास पड़ा हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 7:23:00

2000 के नोट बदलने के लिए बचे सिर्फ 4 दिन, 24,000 करोड़ के नोट अभी जमा होने बाकी

नई दिल्ली। अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट पड़े हैं और अभी तक आपने इन नोटों को एक्सचेंज नहीं किया या फिर अपने बैंक खाते में जमा नहीं किया है तो आपके पास अब केवल 4 दिन का समय बचा है। 2000 रुपये के नोटों को अगर आपने 30 सितंबर 2023 तक एक्सचेंज या फिर डिपॉजिट नहीं किया तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी भी 24,000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये नोटों का बैंकिंग सिस्टम में लौटना बाकी है जो कि आम लोगों के पास पड़ा हुआ है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था। 31 मार्च 2023 तक आरबीआई के मुताबिक 3.62 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में थे जो 19 मई 2023 को घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था।

पिछली बार एक सितंबर 2023 को जब आरबीआई ने नोटों के वापस लौटने को लेकर जो डेटा जारी किया था उसके मुताबिक 3.32 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट चुके थे। यानि कुल सर्कुलेशन में 93 फीसदी नोट वापस बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट चुके है, इसके बावजूद 7 फीसदी यानि 24,000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोटों का वापस लौटना अभी बाकी है।
RBI ने 2000 रुपये के नोटों के वापस लेने के ऐलान करने के समय कहा था कि 30 सितंबर, 2023 के बाद भी 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। लेकिन आरबीआई ने ये नहीं बताया है कि 2,000 रुपये के नोट बैंक 30 सितंबर के बाद एक्सचेंज या जमा लेंगे या नहीं। आरबीआई आम लोगों से बार बार अपील करता रहा है कि 30 सितंबर 2023 तक हर हाल में 2000 रुपये के नोट एक्सचेंज करा लें या जमा करा दें।

स्पष्ट है कि 24,000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट जमा होना बाकी हैं। 30 सितंबर तक ये नोट बैंकों के वापस नहीं आए तो जिनके पास ये नोट है उनकी मुश्किलें 30 सितंबर के बाद बढ़ सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका