न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बार फिर कांपी जापान की धरती, इंडोनेशिया में भी आया भूकम्प

वर्ष 2024 के पहले दिन ही भूकम्प का सामना करने वाले जापान में आज फिर एक बार भूकम्प से जमीन कांपी है। बीते एक सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब जापान में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज आए भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 दर्ज की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 6:37:25

एक बार फिर कांपी जापान की धरती, इंडोनेशिया में भी आया भूकम्प

नई दिल्ली। वर्ष 2024 के पहले दिन ही भूकम्प का सामना करने वाले जापान में आज फिर एक बार भूकम्प से जमीन कांपी है। बीते एक सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब जापान में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज आए भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 दर्ज की गई है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले नए साल पर जापान में 155 भूकंप के झटकों ने तबाही मचा दी थी। जिसमें लगभग 100 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 450 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, सरकार ने कहा कि मध्य जापान में 6.0 तीव्रता के भूकंप के कारण जोरदार झटके महसूस किए गए हैं लेकिन अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप जापान सागर के तट पर आया है। जिससे देश का वही हिस्सा हिल गया जहां 1 जनवरी को एक भीषण भूकंप ने मध्य जापान के कई इलाकों को बर्बाद कर दिया था। इसके झटकों ने व्यापक तबाही लाई है और मरने वालों की संख्या 200 से अधिक हो गई। अधिकारियों ने कहा कि 100 का अभी भी पता नहीं चल पाया है। नए साल पर 7.5 तीव्रता के भूकंप ने सौकड़ों बड़ी - बड़ी बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया, आग लग गई और नोटो प्रायद्वीप पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते रहे हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की, सीरिया, मोरक्को, अफगानिस्तान, नेपाल और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

इंडोनेशिया में भी आया भूकंप

वहीं, इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार की सुबह झटके तलौद द्वीप में महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई है। इसका केंद्र धरती के नीचे 80 गहराई में था। सामने आई जानकारी के मुताबिक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर