Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब में मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा, 4 दिन से लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या

पंजाब में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई हैं. पंजाब में 29 नवंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 325 थी जो बढ़कर 2 दिसंबर तक 344 हो गई हैं। राज्य में अब 55 मरीज लाइफ सेविंग सपोर्ट पर हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 9:42:19

पंजाब में मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा, 4 दिन से लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या

पंजाब में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई हैं. पंजाब में 29 नवंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 325 थी जो बढ़कर 2 दिसंबर तक 344 हो गई हैं। राज्य में अब 55 मरीज लाइफ सेविंग सपोर्ट पर हैं। पंजाब में ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा दिख है, क्योंकि शादी सीजन में बड़ी संख्या में NRI घर लौटे हैं। अब सेहत विभाग अलर्ट है और इन यात्रियों की मॉनिटरिंग कर रहा है।

ओमिक्रॉन का खतरा भांपते हुए सेहत मंत्रालय संभाल रहे डिप्टी CM ओपी सोनी ने रोजाना 40 हजार टेस्ट करने को कहा था। लेकिन अभी करीब 25 हजार के करीब टेस्ट हो रहे हैं। इससे पहले तक सेहत विभाग रोजाना 16 से 17 हजार टेस्ट कर रहा था।
सेहत विभाग के के मुताबिक, राज्य के 10 जिले ऐसे हैं, जहां कोई नया केस नहीं मिला। इनमें बरनाला, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, कपूरथला, मोगा, मुक्तसर, रोपड़, संगरूर और एसबीएस नगर शामिल है। हालांकि NRI बेल्ट माने जाने वाले जालंधर में गुरुवार को 7 नए केस मिले। यहां पॉजिटिविटी रेट भी 0.28% है। लुधियाना और पठानकोट में चार-चार केस, बठिंडा, फिरोजपुर, पटियाला और एसएएस नगर में तीन-तीन, अमृतसर और मानसा में दो-दो, फरीदकोट, होशियारपुर और तरनतारन में एक-एक केस मिले हैं। कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाने को कहा है। इसको लेकर सेहत विभाग की हाईलेवल मीटिंग भी हो चुकी है। फिलहाल पंजाब में ओमिक्रॉन वैरिएंट का केस नहीं मिला है।

आपको बता दे, देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 2 केस मिल गए हैं। कर्नाटक के इन दोनों मरीजों की उम्र 46 और 66 साल है। ये 11 और 20 नवंबर को बेंगलुरु आए थे। कोरोना के इस नए वैरिएंट के मरीज मिलने के बाद सरकार की चिंता और बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका