न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron Variant: दुनिया में ओमिक्रॉन की दहशत, अब तक 15 से अधिक देशों में फैल चुका है कोरोना वायरस का नया वेरिएंट

ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दुनियाभर को चिंता में डाल दिया है। दुनिया के कई और देशों में कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद कई सरकारों ने अपने-अपने देश की सीमा बंद करने जैसे कदम उठाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 12:48:33

Omicron Variant: दुनिया में ओमिक्रॉन की दहशत, अब तक 15 से अधिक देशों में फैल चुका है कोरोना वायरस का नया वेरिएंट

ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दुनियाभर को चिंता में डाल दिया है। दुनिया के कई और देशों में कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद कई सरकारों ने अपने-अपने देश की सीमा बंद करने जैसे कदम उठाए हैं। ओमिक्रॉन के अधिक संक्रामक होने और इसके वैक्‍सीन को बेअसर करने को लेकर डर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पहचाना गया कोरोना वायरस का यह नया वेरिएंट अब तक 15 से अधिक देशों में फैल चुका है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, बोत्‍सवाना, बेल्जियम, हांग कांग, इजरायल, ब्रिटेन, नीदरलैंड, जर्मनी, चेक गणराज्‍य, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, ऑस्‍ट्रेलिया, इटली, कनाडा और फ्रांस शामिल हैं। इजरायल ने विदेशी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है। वहीं मोरक्को ने कहा है कि वह सोमवार से अगले दो सप्ताह तक आने वाली सभी उड़ानों को निलंबित करेगा। हांगकांग से यूरोप और उत्तरी अमेरिका तक कई जगहों के वैज्ञानिकों ने इस स्वरूप की मौजूदगी की पहचान की है।

फ्रांस में ओमिक्रॉन के 8 संदिग्ध मरीज मिले हैं। कनाडा में नाइजीरिया से लौटे दो लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। नीदरलैंड में रविवार को ओमिक्रॉन के 13 मामले सामने आए। ऑस्ट्रेलिया से दो मामले सामने आए। कई देशों में नए स्वरूप के मामले सामने आने और सीमा बंद करने जैसे कदम के सीमित प्रभाव के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सीमाएं बंद नहीं करने का सुझाव दिया है।

वहीं यूके, श्रीलंका, मालदीव समेत कई देशों ने अफ्रीकी देशों पर ट्रैवल बैन लगा दिया है। अमेरिका भी आज अफ्रीकी देशों पर ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी कर रहा है। इधर, जापान ने ओमिक्रॉन को देखते हुए सभी विदेशियों की एंट्री बैन कर दी है।

अमेरिका में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉक्टर फ्रांसिस कॉलिन्स ने इस बात पर जोर दिया है कि अभी ऐसी जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं कि ओमिक्रॉन कोविड-19 के पहले के स्वरूपों से ज्यादा खतरनाक है।

कॉलिन्स का कहना है कि वह दक्षिण अफ्रीका के विभिन्न जिलों में तेजी से फैले इस स्वरूप के मामलों के मद्देनजर यह तो सोचते हैं कि यह ज्यादा संक्रामक है लेकिन अभी यह पता नहीं है कि यह वायरस के डेल्टा स्वरूप जितना खतरनाक है या नहीं।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार को कहा कि वो जापान सीमा पर नियंत्रण को बढ़ाने के उपाय पर विचार कर रहे हैं।

किशिदा ने बताया कि उनकी योजना दक्षिण अफ्रीका और पास के आठ अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए 10 दिन तक अनिवार्य क्‍वारंटाइन के अलावा अन्य नए कदमों की घोषणा करने की है। जापान ने अब भी किसी अन्य देश के पर्यटकों के यहां आने पर पाबंदी लगाई हुई है।

अमेरिका की योजना सोमवार से दक्षिण अफ्रीका और 7 अन्य दक्षिण अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की है। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने यात्रा प्रतिबंधों पर आपत्ति जताई है।

नीदरलैंड्स में शुक्रवार को 61 लोगों को पॉजिटिव पाया गया था। इनमें से 13 में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। उधर, मॉडर्ना वैक्सीन के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पॉल बर्टन ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को खतरनाक बताया है। हालांकि, बर्टन ने उम्मीद जताई कि इस वैरिएंट से भी निपट लिया जाएगा।

डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि वह अफ्रीकी देशों के साथ खड़ा है। डब्‍ल्‍यूएचओ ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध भले ही कोविड-19 के प्रसार को आंशिक तौर पर धीमा करने में भूमिका निभाते हों लेकिन इससे लोगों और उनकी आजीविका पर बड़ा असर पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!