न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन संक्रमित बिना ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और रेमडेसिविर के हो रहे ठीक : MD LNJP

दिल्ली के सरकारी अस्पताल लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) हॉस्पिटल के MD और सीनियर डॉ सुरेश कुमार ने दावा किया है कि देश में भले ही ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही हो लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 9:12:19

ओमिक्रॉन संक्रमित बिना ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और रेमडेसिविर के हो रहे ठीक : MD LNJP

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 525 के पार हो गई हैं। इस बीच दिल्ली के सरकारी अस्पताल लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) हॉस्पिटल के MD और सीनियर डॉ सुरेश कुमार ने दावा किया है कि देश में भले ही ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही हो लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस वैरिएंट के संक्रमित आसानी से ठीक हो रहे हैं। उन्हें अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट, वेंटिलेटर, स्टेरॉयड्स या रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ रही है। आपको बता दे, दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों का इलाज लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) हॉस्पिटल में ही हो रहा है।

डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि अब तक हमारे हॉस्पिटल में ओमिक्रॉन के 51 मरीजों का इलाज हो चुका है, जिनमें से 40 ठीक होकर वापस घर जा चुके हैं। हमारे पास आ रहे ज्यादातर मरीज या तो लक्षणरहित हैं या उनमें बेहद हल्का संक्रमण दिखाई दिया है। सभी मरीज ठीक हो रहे हैं और एक भी मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट, स्टेरॉयड्स, रेमडेसिविर या वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है।

आपको बता दे, देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में है। यहां रविवार को 31 नए केस मिले हैं। इनमें मुंबई 27, ठाणे 2, पुणे ग्रामीण 1, अकोला में 1 केस मिला है। इसके साथ ही यहां ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान

कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'

CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'

अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'

कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया

जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें

सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक