न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में ओमिक्रोन के मामले 150 के पार, महाराष्ट्र में 6 और गुजरात में 4 नए केस मिले

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई हैं जो चिंता बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के 10 नए केस मिले है। इनमें महाराष्ट्र के 6 और गुजरात के 4 केस शामिल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 8:10:11

देश में ओमिक्रोन के मामले 150 के पार, महाराष्ट्र में 6 और गुजरात में 4 नए केस मिले

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई हैं जो चिंता बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के 10 नए केस मिले है। इनमें महाराष्ट्र के 6 और गुजरात के 4 केस शामिल है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 मामले मुंबई एयरपोर्ट पर हुए जांच में सामने आए हैं। वहीं पुणे और पिम्परी चिंचवाड़ में एक-एक ओमिक्रॉन पाॉजिटिव मिले हैं। देश में अब तक मिले ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 153 हो गई है।

केंद्र और राज्य के अधिकारियों के अनुसार अब तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- महाराष्ट्र (54), दिल्ली (22), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), केरल (11), गुजरात (11), उत्तर प्रदेश (2), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमिक्रॉन के मरीजों का पता चला है।

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को 6 लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए और इसके साथ ही राज्य में इस स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 54 हो गई। इनमें से 2 मरीजों ने तंजानिया की यात्रा की थी। वहीं, 2 इंग्लैंड से लौटे हैं जबकि 1 ने पश्चिम एशिया की यात्रा की। इनमें से सभी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

विभाग ने एक बयान में बताया कि एक अन्य मरीज में पुणे के जुन्नार का पांच वर्षीय एक बच्चा है, जो जुन्नार के दुबई यात्रियों के करीबी संपर्क में था।

बयान में कहा गया, 'ओमिक्रॉन के छह नए मामले सामने आए-जिनमें से चार में संक्रमण की पुष्टि मुंबई हवाई अड्डे पर जांच के दौरान हुई। इन चार मरीजों में से एक व्यक्ति मुंबई का है। दो कर्नाटक के हैं और एक औरंगाबाद का है।'

गुजरात में भी 11 केस

गुजरात के राजकोट में 23 साल का स्टूडेंट ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया है। यह स्टूडेंट तंजानिया का नागरिक है और राजकोट की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। राजकोट के DM अरुण महेश बाबू बताया कि जिले में यह पहला ओमिक्रॉन केस है।

गुजरात में विदेश से लौटे 3 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। 2 संक्रमित UK से लौटे थे। वहीं, 1 संक्रमित दुबई से लौटी थी। UK से लौटे संक्रंमितों में 45 साल का NRI और 15 साल का बच्चा भी शामिल है। राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या अब 11 हो गई है।

89 देशों तक पहुंचा ओमिक्रोन

WHO का कहना है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) अब तक 89 देशों तक फैल गया है। इसके मामले सामुदायिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में डेढ़ से तीन दिन में ही दोगुना हो रहे हैं। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए ठोस जन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक उपायों को तत्काल बढ़ाने पर जोर दिया है।

WHO ने शनिवार को जारी अपडेट में कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट उच्च स्तर के जनसंख्या प्रतिरक्षा वाले देशों में बहुत तेजी से फैल रहा है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ऐसा वायरस की प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता या तेज प्रसार के इसके अंतर्निहित गुण या दोनों की वजह से हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित