न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICMR के वरिष्ठ डॉक्टर ने कही डराने वाली बात, बोले - Omicron स्ट्रेन भारत में आ चुका...

साउथ अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से दुनिया परेशान है। 13 देशों ने कम्पलीट ट्रैवल बैन कर दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत में ओमिक्रोन स्ट्रेन एंट्री ले चुका है की नहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 1:24:09

ICMR के वरिष्ठ डॉक्टर ने कही डराने वाली बात, बोले - Omicron स्ट्रेन भारत में आ चुका...

साउथ अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से दुनिया परेशान है। 13 देशों ने कम्पलीट ट्रैवल बैन कर दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत में ओमिक्रोन स्ट्रेन एंट्री ले चुका है की नहीं। इसी प्रश्न का जवाब दिया है इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) में महामारी विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ समीरन पांडा ने। डॉ पांडा का कहना है, यह संभव है कि Omicron स्ट्रेन भारत में आ चुका हो और बस इसका पता न लगा हो, यानी अभी पहला केस रजिस्टर न हुआ हो। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से लौटे कुछ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने पर कहा, 'दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन वेरिएंट का पहला मामला 9 नवंबर को सामने आया था। उसके बाद से बहुत से लोग दक्षिण अफ्रीका से भारत आए हैं।'

एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए आईसीएमआर (ICMR) के डॉ पांडा ने कहा, 'अगर भारत में ओमिक्रोन का कोई मामला सामने आता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी। यह वेरिएंट बहुत संक्रामक है और भारत में इसका पाया जाना सिर्फ समय की बात है, जो कभी भी सामने आ सकता है।'

इसके साथ ही डॉ पांडा का कहना है कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वैक्सीन हमें पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रख सकती है, भले ही हमने दोनों वैक्सीन लगवा ली हों। अगर आप कोविड-19 के लिए निर्धारित सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और बार-बार साबुन व पानी से हाथ धोना जैसी जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आप कभी भी कोरोना वायरस ने नए-नए वेरिएंट से भी संक्रमित हो सकते हैं। इससे बचने के उपाय आप जानते ही हैं, भीड़भाड़ में जाने से बचें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और अन्य जरूरी बातों का भी ध्यान रखें।

डॉ पांडा का कहना है कि वैक्सीन आपको दोबारा संक्रमण से भले न बचा पाए, लेकिन इससे हो सकता है गंभीर संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत न आए और मृत्यु का खतरा भी कम हो सकता है। इसलिए अगर आपने अभी तक भी वैक्सीन नहीं लगवाई है तो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें। कई जानकार ओमिक्रोन की संक्रामकता को लेकर बड़े चिंतित हैं। अगर यह भारत में दूसरी लहर लाने वाले डेल्टा वेरिएंट की तरह फैला तो इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं। गंभीर मामले न होने के बावजूद भी इससे रोगियों की संख्या बढ़ सकती है। जिनको पहले से ही कुछ बीमारियां हैं, उनमें मृत्यु का खतरा भी हो सकता है।

बूस्टर डोज पर बात करते हुए डॉ। पांडा ने कहा कि इस समय पहली प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज देने की है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को बूस्टर डोज की जरूरत है, उन्हें यह दिया जा सकता है, लेकिन फिलहाल सभी लोगों को दो वैक्सीन देने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। पहली प्राथमिकता देश की पूरी जनसंख्या को दो वैक्सीन से इन्यूनाइज करने की है।

आ सकती है तीसरी लहर

वहीं, IIT कानपुर के प्रोफेसर पद्मश्री मणीन्द्र अग्रवाल का कहना है कि नए कोरोना वैरिएंट से बहुत डरने के बजाय सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है। ओमिक्रॉन बेहद संक्रामक है। इसी वजह से यह तीसरी लहर ला सकता है, लेकिन इसके पहले के मुकाबले कम घातक रहने की उम्मीद है। प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा कि वैक्सीन के मुकाबले नेचुरल इम्यून सिस्टम नये वैरिएंट को मात देने में ज्यादा सक्षम है। हालांकि, उन्होंने बताया कि अगले वे अगले 8 से 10 दिन में स्टडी रिपोर्ट तैयार करके सही आकलन पेश करेंगे। अभी इस पर कुछ भी सटीक कहना मुश्किल है।

प्रो मणीन्द्र अग्रवाल ने कहा कि देश की 80% आबादी का नेचुरल इम्युनिटी सिस्टम मजबूत हो चुका है। ऐसे में कोरोना के नए वैरिएंट का कुछ खास असर भारत पर देखने को नहीं मिलेगा। इतना जरूर है कि कोरोना की एक लहर भारत में भी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर