न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धमाके के साथ बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा OLA S1 स्कूटर, वीडियो

भारतीय बाजार में OLA के स्कूटर धूम मचा रहे हैं। अबतक कंपनी को रिकॉर्ड बुकिंग मिल चुकी है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं। यह वीडियो 15 सेकेंड का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक OLA स्कूटर में अचानक आग लग जाती है और वह धू-धू कर जलने लग जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Mar 2022 11:24:11

धमाके के साथ बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा OLA S1 स्कूटर, वीडियो

भारतीय बाजार में OLA के स्कूटर धूम मचा रहे हैं। अबतक कंपनी को रिकॉर्ड बुकिंग मिल चुकी है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं। यह वीडियो 15 सेकेंड का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक OLA स्कूटर में अचानक आग लग जाती है और वह धू-धू कर जलने लग जाता है। आग की लपटों से पहले एक धमाके की भी आवाज भी सुनाई देती है।

वीडियो में एक ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़क किनारे खड़ा दिख रहा है, जिसमें धुंआ और आग की लपटें उठ रही हैं। जानकारी के मुताबिक यह पुणे रजिस्टर्ड Ola S1 प्रो स्कूटर है। पहले स्कूटर से धुआं निकलता है और फिर धमाके के साथ तेजी से आग स्कूटर को अपनी चपेट में ले लेती है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कंपनी का भी बयान सामने आया है। कंपनी ने बताया कि स्कूटर ऑनर से उनकी बात हो चुकी है और वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसे पुणे में ओला के एक स्कूटर में आग लगने की जानकारी मिली है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है और जल्द की ही इसके पीछे की वजह सार्वजनिक की जाएगी।

इस घटना के बाद OLA का कहना है कि वाहन की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है, और स्कूटर में अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सही नतीजे तक पहुंचने का फैसला किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसा लिथियम-आयन बैटरी के क्षतिग्रस्त होने या शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से हुआ होगा।

गौरतलब है कि OLA S1 की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये है, और OLA S1 Pro की कीमत 1.30 लाख रुपये है। S1 को एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किमी तक चलाया जा सकता है और S1 प्रो के एक चार्ज में 180 किमी तक चलाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?