न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा: 20 फुट गहरी खाई में गिरा ट्रक, 6 मरे, 11 की हालत गम्भीर

सुबह करीब 11 बजे जब वाहन धरसुनी घाट सड़क पार कर रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, इससे ट्रक 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। इससे कई लोग नीचे दब गए। हादसे के समय ट्रक में धौली गणनाट्य प्ले ग्रुप के 15 से अधिक सदस्य यात्रा कर रहे थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 3:27:31

ओडिशा: 20 फुट गहरी खाई में गिरा ट्रक, 6 मरे, 11 की हालत गम्भीर

बारिपदा (ओडिशा)। ओडिशा के मयूरभंज जिले में बुधवार को भारी बारिश के बीच एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 11 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-49 पर धरसुनी घाट इलाके में हुआ। हालांकि हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। घायलों को बारिपदा के पंडित राघुनाथ मुर्मू (पीआरएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि धौली गणनाट्य प्लेग्रुप का ट्रक रायरंगपुर से जलेश्वर (बालासोर जिला) जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे जब वाहन धरसुनी घाट सड़क पार कर रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, इससे ट्रक 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। इससे कई लोग नीचे दब गए। हादसे के समय ट्रक में धौली गणनाट्य प्ले ग्रुप के 15 से अधिक सदस्य यात्रा कर रहे थे।

हालांकि घटना की जानकारी मिलने के साथ ही बंगीरिपोशी पुलिस और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को निकाला। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले बांगिरीपोशी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बाद में बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। मकर संक्रांति और टुसू त्योहार (आदिवासी लोगों का त्योहार) के अवसर पर मयूरभंज के रायरंगपुर उप-खंड बलदा ब्लॉक, बासिंगी गांव में 'धौली गणनाट्य' नाटक आयोजित किया गया था। इसी कड़ी में धौली गणनाट्य ग्रुप के कार्यकर्ता वापस लौट रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत