न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली बार सुसराल जा रहा था लड़का, पतंग के मांझे में फंसा गला, हुई मौत

कलिंगा टीवी की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, यहां का रहने वाला युवक बाइक से अपनी पत्नी के साथ पहली बार ससुराल जा रहा था। इस युवक का नाम जयंत सामल है। यह लड़का जैसे ही वहां स्थित पीरबाजार क्षेत्र से गुजर रहा था, अचानक वहां एक पतंग ऊपर से आ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 6:39:28

पहली बार सुसराल जा रहा था लड़का, पतंग के मांझे में फंसा गला, हुई मौत

चाइनीज मांझे की वजह से बेजुबान जानवरों की नहीं इंसानों की भी मौत होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला उड़ीसा से सामने आया है। जहां, गले में मांझा फसने से एक शख्स की मौत हो गई। यह घटना उड़ीसा के कटक जिले स्थित जगतपुर इलाके की है।

कलिंगा टीवी की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, यहां का रहने वाला युवक बाइक से अपनी पत्नी के साथ पहली बार ससुराल जा रहा था। इस युवक का नाम जयंत सामल है। यह लड़का जैसे ही वहां स्थित पीरबाजार क्षेत्र से गुजर रहा था, अचानक वहां एक पतंग ऊपर से आ गया। रिपोर्ट के मुताबिक उस लड़के का गला पतंग के मांझे में बुरी तरह फंस गया। मांझे की धार चाकू की तेज धार की तरह थी, जिससे उसका गला कट गया और तुरंत ही खून निकलने लगा। इसके बाद जयंत और उसकी पत्नी बाइक से गिर गए। आसपास के लोगों ने जब उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। पहले तो किसी को समझ नहीं आया, फिर जब उसकी पत्नी ने बताया तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जयंत की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जयंत की हाल ही में शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी को लेकर अपने ससुराल जा रहा था। दोनों बाइक से थे और रास्ते में ही यह घटना घट गई। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

उधर इस घटना के इस पतंग के मांझे को बेचने वाले और इसका इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि पतंग के इस मांझे पर ओडिशा उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद भी कई इलाकों में यह मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत