Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: ट्रेंट बोल्ट ने अपने नाम किया एक बड़ा रिकॉर्ड, बने कीव टीम के पहले ऐसे खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर तब किया जब उन्होंने पहली पारी की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास को गोल्डन डक पर आउट कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 5:12:00

World Cup 2023: ट्रेंट बोल्ट ने अपने नाम किया एक बड़ा रिकॉर्ड, बने कीव टीम के पहले ऐसे खिलाड़ी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 11वें लीग मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर तब किया जब उन्होंने पहली पारी की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। इस मैच से कीवी टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन की भी टीम में वापसी हो गई जो पहले दो मैच अपनी फिटनेस की वजह से मिस कर गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में केन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ कीवी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और कप्तान केन विलियमसन ने गेंद ट्रेंट बोल्ट को थमाया। बोल्ट के इस ओवर का सामना करने के लिए क्रीज पर लिटन दास मौजूद थे और उन्होंने उनके ओवर की पहली ही गेंद पर अपना कैच फाइन लेग पर खड़े मैच हेनरी को थमा दिया और गोल्डन डक पर आउट हो कर पवेलियन लौट गए। बोल्ट ने इस पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लिया और कीवी टीम खुशी से झूम उठी और उन्होंने बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड की तरफ से पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कमाल किया। वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी भी न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने ऐसा कमाल नहीं किया था और बोल्ट ने ऐसा करते न्यूजीलैंड के लिए इतिहास रच दिया है। वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी बोल्ट पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology