न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नूंह हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को मिली जमानत, फेसबुक पर लिखे शब्दों से किसी की भावना आहत नहीं हुई

जेएमआईसी अमित वर्मा की अदालत में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच कोर्ट में जमकर बहस हुई, जिसके बाद कोर्ट ने मामला सुरक्षित रख लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 9:47:19

नूंह हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को मिली जमानत, फेसबुक पर लिखे शब्दों से किसी की भावना आहत नहीं हुई

मेवात। हरियाणा की एक अदालत ने नूंह हिंसा मामले में गोरक्षक मोनू मानेसर को जमानत दे दी। मानेसर के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि उनके मुवक्किल को जमानत मिल गई है और उन्होंने एक लाख रुपये का जमानती बांड भरा है। उन्होंने बताया कि नूंह के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमित कुमार वर्मा की अदालत ने जमानत दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जमानत के बावजूद, मानेसर गुरुग्राम के पटौदी में एक अन्य मामले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में है। उन्हें 12 सितंबर को नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था।

मानेसर के खिलाफ नूंह पुलिस ने एक संदेश के संबंध में एफआईआर दर्ज की थी, जिसे उन्होंने कथित तौर पर 28 अगस्त को विहिप द्वारा एक और जुलूस निकालने की योजना के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पुलिस अधिकारियों ने पहले कहा था कि पोस्ट ने धर्म के आधार पर समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करने का प्रयास किया था।

गुरुग्राम की पटौदी अदालत ने गोरक्षक और बजरंग दल कार्यकर्ता मानेसर को हत्या के प्रयास के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पहले राजस्थान की एक जिला अदालत ने दोहरे हत्याकांड के मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उन पर दो मुस्लिम व्यक्तियों, नासिर और जुनैद की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। फिर उन्हें उनके अपहरण और हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर कुछ निगरानीकर्ताओं ने उन पर गाय तस्करी का आरोप लगाते हुए उनका अपहरण कर लिया था।

जो हथियार मिला जो लाइसेंसी था

मोनू मानेसर के वकील सोमदत्त शर्मा का कहना है कि मोनू मानेसर की जमानत पर सुनवाई हुई थी। मुकदमा संख्या 37 में कोर्ट में बहस हुई। धारा 295 और अवैध हथियार की धाराओं के मामले में बहस की गई। जो फेसबुक पर शब्द लिखे थे, कोर्ट ने माना कि उससे किसी की भावना आहत नहीं हुई थी। इसके अलावा जो हथियार पुलिस ने बरामद किया था, वह लाइसेंसी था।

अन्य मामलों में जमानत के लिए किया जाएगा प्रयास

लिहाजा कोर्ट ने दोपहर बाद जो फैसला सुनाया, उसमें मोनू मानेसर को जमानत दे दी। उनके वकीलों का कहना है कि अब मोनू मानेसर पर राजस्थान में दर्ज जुनैद-नासिर मर्डर के मामले में तथा हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी में हत्या के प्रयास के जो मुकदमे दर्ज हैं, अब उनमें भी उनकी जमानत कराने की भरपूर कोशिश की जाएगी।

उन्होंने ने कहा कि सीनियर अधिवक्ता एलएन पाराशर फरीदाबाद और कुलभूषण भारद्वाज गुरुग्राम ने भी मोनू मानेसर के मामले में बहस की थी। हालांकि, मोनू मानेसर अभी जेल में ही रहेगा। फिलहाल वह पटौदी के एक मामले में भोंडसी जेल में बंद है।

31 जुलाई को हुई थी हिंसा

नूंह में 31 जुलाई को बड़ा पैमाने पर हिंसा हुई थी। इस दौरान ब्रजमंडल यात्रा निकाली गई थी। बाद में दो समुदाय आमने सामने आ गए थे, जिसमें कुछ छह लोगों की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत