न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच NTAGI की आज मीटिंग, 'अतिरिक्त' खुराक देने पर होगा विचार

कोरोना वैक्सीनेशन पर बने नेशनल टेक्निकल ग्रुप (NTAGI) की 6 दिसंबर यानी आज सोमवार को बैठक होने वाली है। इस बैठक में कोविड-19 रोधी टीके की 'अतिरिक्त' खुराक देने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 9:17:43

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच NTAGI की आज मीटिंग, 'अतिरिक्त' खुराक देने पर होगा विचार

कोरोना वैक्सीनेशन पर बने नेशनल टेक्निकल ग्रुप (NTAGI) की 6 दिसंबर यानी आज सोमवार को बैठक होने वाली है। इस बैठक में कोविड-19 रोधी टीके की 'अतिरिक्त' खुराक देने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। बता दे, टीके की 'अतिरिक्त' खुराक बूस्टर डोज से अलग होती है। बूस्टर डोज दोनों टीके लगवा चुके सभी लोगों को एक तय समय के बाद लगाया जाता है। वहीं अतिरिक्त डोज उन्हें दिया जाता है जिनके इम्यून सिस्टम में दिक्कत है। ऐसे लोगों में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी डेवलप नहीं हो पाती। इसलिए उन्हें वैक्सीन की अतिरिक्त डोज दी जाती है। यह फैसला नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए लिया गया है। हाल ही में, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने औषधि नियामक से कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बूस्टर खुराक के रूप में कोविशील्ड के लिए मंजूरी मांगी थी।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'अभी के लिए बूस्टर डोज का मुद्दा एजेंडा में नहीं है, क्योंकि इसकी आवश्यकता और महत्व का पता लगाने के लिए अध्ययन किए जा रहे हैं। 6 दिसंबर को होने वाली एनटागी की बैठक में कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की अतिरिक्त डोज देने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा।'

ऐसी श्रेणी में कैंसर का इलाज कराने वाले रोगी, प्रत्यारोपण करा चुके रोगी, एड्स रोगी आदि आते हैं और उनकी प्रतिरक्षा में सुधार के लिए टीके की अतिरिक्त डोज (तीसरी डोज) की आवश्यकता होती है।

आपको बता दे, हाल ही में सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (SII) ने ड्रग रेगुलेटर से कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ बूस्टर डोज के रूप में कोविशील्ड (Covishield) को दिए जाने की मंजूरी मांगी थी।

यही नहीं 29 नवंबर के अपने बुलेटिन में भारतीय SARS-CoV-2 कंसोर्टियम आन जीनोमिक्स यानी इंसाकाग (INSACOG) ने उच्च जोखिम के क्षेत्रों में आने वाले 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्राथमिकता के साथ COVID-19 टीकों की बूस्टर खुराक की सिफारिश की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
बृजभूषण के बरी होने को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती, राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई
बृजभूषण के बरी होने को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती, राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई
कांगो विमान हादसा: 17 लोगों की मौत, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल
कांगो विमान हादसा: 17 लोगों की मौत, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
KFC जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरा और मसालेदार चिकन फ्राई
KFC जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरा और मसालेदार चिकन फ्राई
कॉकरोच का दूध कैसे निकाला जाता है? क्यों चर्चा में हैं इसके प्रोटीन क्रिस्टल, जानिए पूरी कहानी
कॉकरोच का दूध कैसे निकाला जाता है? क्यों चर्चा में हैं इसके प्रोटीन क्रिस्टल, जानिए पूरी कहानी