न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NTA ने जारी की UGC NET सहित दो और परीक्षाओं की नई तारीख, CBT मोड पर होंगे एग्जाम

यूजीसी-नेट परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन एक दिन बाद ही इसे रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा अब नए सिरे से 21 अगस्त से चार सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 6:18:11

NTA ने जारी की UGC NET सहित दो और परीक्षाओं की नई तारीख, CBT मोड पर होंगे एग्जाम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट समेत रद्द और स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा शुक्रवार रात को कर दी। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा इनके आयोजन में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच की गई। यूजीसी-नेट परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन एक दिन बाद ही इसे रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा अब नए सिरे से 21 अगस्त से चार सितंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं सीएसआईआर यूजीसी-नेट की परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी। यह सभी परीक्षाएं सीबीटी मोड पर होंगी।

शिक्षा मंत्रालय को सूचना मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है जिसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि प्रश्नपत्र डार्कनेट पर लीक हुआ और टेलीग्राम ऐप पर सार्वजनिक हुआ था। सीएसआईआर यूजीसी-नेट को एहतियात के तौर पर स्थगित कर दिया गया था। अब ये परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होंगी।

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) की परीक्षा अब 10 जुलाई को होगी। पहले यह 12 जून को होनी थी लेकिन परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके माध्यम से आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेज के साथ ही चुनिंदा केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों व संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम में प्रवेश मिलता है।

नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी और यूजीसी नेट का पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार पारदर्शिता से परीक्षा आयोजित करने के लिए एक बाद एक कदम उठा रही है। बीते दिनों केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया था। साथ ही हाई लेवल कमेटी का गठन किया था।

nta,ugc net,exams will be conducted in cbt mode

गौरतलब है कि इन परीक्षाओं को लेकर उठे विवाद के बाद NTA ने ये परीक्षाएं रद्द और स्थगित कर दी थी। अब इन्हें नए सिरे से कराने के लिए शुक्रवार देर रात ऐलान किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह स्वीकार किया था कि UGC NET Exam प्रश्नपत्र डार्कनेट पर लीक हुआ और टेलीग्राम ऐप पर सार्वजनिक हो गया था। इसके कारण सावधानी बरतते हुए दो और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका