न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब सिर्फ ‘1600’ नंबर से आएंगे सेबी से जुड़े कॉल, निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने की नई पहल

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने निवेशकों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब से, SEBI द्वारा पंजीकृत सभी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मौजूदा ग्राहकों को केवल 1600 सीरीज के फोन नंबर से ही सेवा और लेन-देन संबंधित कॉल करें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 10:42:26

अब सिर्फ ‘1600’ नंबर से आएंगे सेबी से जुड़े कॉल, निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने की नई पहल

नई दिल्ली। निवेशकों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने और भरोसेमंद संवाद सुनिश्चित करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बड़ा कदम उठाया है। अब से सेबी द्वारा पंजीकृत सभी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मौजूदा ग्राहकों को केवल ‘1600’ सीरीज के फोन नंबर से ही सेवा और लेन-देन संबंधी कॉल करें। यह निर्देश विशेष रूप से ऐसे मामलों को रोकने के लिए है, जहां धोखेबाज 10 अंकों वाले मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर पहचान छुपाकर निवेशकों को ठग लेते हैं।

इस निर्णय की जानकारी दूरसंचार विभाग (DoT) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। विभाग ने लिखा, “असली कॉल को पहचानें और अपने निवेश को सुरक्षित रखें। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी 'संचार साथी' को दें या वित्तीय नुकसान की स्थिति में 1930 पर कॉल करें।”

क्या कहा सेबी ने?

सेबी ने स्पष्ट रूप से कहा है, “सभी विनियमित और पंजीकृत संस्थाएं केवल ‘1600’ सीरीज वाले नंबरों से ही मौजूदा ग्राहकों को सेवा या लेन-देन से संबंधित वॉयस कॉल करें।” इसका मकसद है कि निवेशक आसानी से यह पहचान सकें कि कॉल किसी सेबी-रेगुलेटेड संस्था से ही आ रही है, जिससे वे किसी फर्जीवाड़े का शिकार न बनें।

अवांछित कॉल्स या संदिग्ध गतिविधियों की कहां करें शिकायत?

निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे अनचाही मार्केटिंग कॉल्स (UCC) या किसी भी तरह की संदिग्ध कॉल/मैसेज की शिकायत तुरंत करें। इसके लिए वे अपने टेलिकॉम ऑपरेटर (जैसे Airtel, Jio, Vi, MTNL, BSNL) की ऐप या वेबसाइट पर जाकर Do Not Disturb (DND) सेवा एक्टिव कर सकते हैं। इसके अलावा TRAI की DND ऐप या 1909 नंबर पर कॉल/मैसेज करके भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

अगर आपको किसी कॉल से धोखाधड़ी का संदेह हो, तो उसकी सूचना दूरसंचार विभाग के 'चक्षु प्लेटफॉर्म' पर दें। और यदि आप पहले ही किसी साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं, तो तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।

सेबी और ट्राई का संयुक्त प्रयास

यह पहल सेबी और ट्राई (TRAI) की साझेदारी में निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और पारदर्शी वित्तीय माहौल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यह व्यवस्था धोखेबाजों के लिए बड़ी बाधा साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका