Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में नहीं बनी बात, जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया को दिल्ली से उतार सकती है कांग्रेस

बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व करने वाली लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने बेगूसराय की सीट सीपीआई के खाते में दे दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 1:43:22

बिहार में नहीं बनी बात, जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया को दिल्ली से उतार सकती है कांग्रेस

नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उस समय बड़ा झटका लगा था जब बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व करने वाली लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने बेगूसराय की सीट सीपीआई के खाते में दे दी। इसके साथ ही 2019 में गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े कन्हैया कुमार को निराशा हाथ लगी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस अपने इस स्टार कैंपेनर को दिल्ली की एक सीट से चुनावी अखाड़े में उतार सकती है।

कांग्रेस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी कन्हैया कुमार को दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। उनके नाम पर अंतिम मुहर आगे होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में लग सकती है। अगर कांग्रेस उन्हें अपना कैंडिडेट बनाती है तो उनका मुकाबला दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी से होगा। मनोज तिवारी 2014 और 2019 के चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार लेफ्ट के टिकट पर बेगूसराय सीट से चुनावी मैदान में थे। हालांकि, उन्हें इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शानदार जीत दर्ज की थी। कन्हैया कुमार इसके बाद सितंबर 2021 में लेफ्ट छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान वह अक्सर उनके साथ दिखते थे।
गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हुआ। कांग्रेस के खाते में तीन सीटें गई हैं। कांग्रेस ने अभी तक तीनों में से किसी भी सीट के उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका