न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किम जोंग उन सरकार ने WHO को दी रिपोर्ट, कोरोना फ्री है उत्तर कोरिया!

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के प्रशासन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उनका देश अब भी कोरोना वायरस से मुक्त है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Apr 2021 7:00:39

किम जोंग उन सरकार ने WHO को दी रिपोर्ट, कोरोना फ्री है उत्तर कोरिया!

पूरी दुनिया कोरोना के कहर का सामना कर रही हैं और अभी भी आइल मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के प्रशासन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उनका देश अब भी कोरोना वायरस से मुक्त है। उत्तर कोरिया ने करीब एक साल पहले संक्रमण की शुरुआत में देश को महामारी से मुक्त रखने के प्रयास को 'राष्ट्र के अस्तित्व का सवाल' करार दिया था। दुनिया भर में जब कोरोना वायरस का कहर जारी है, ऐसे में उत्तर कोरिया के इस दावे पर भरोसा करना मुश्किल है क्योंकि उत्तर कोरिया की स्वास्थ्य प्रणाली अच्छी स्थिति में नहीं है और देश का कारोबार भी संक्रमण से प्रभावित चीन के साथ है और यह कारोबार उसकी अर्थव्यवस्था के लिए जीवन रेखा के समान है।

उत्तर कोरिया ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के शुरू होने से ही सावधानी बरतनी शुरू कर दी थी। कोविड बचाव संबंधी नियमों के तहत उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाएं बंद कर रखी हैं, पर्यटकों के आगमन पर रोक है और राजनयिकों को भी देश से बाहर किया जा चुका है। संक्रमण के लक्षण वाले हजारों लोगों को पृथक-वास में रखा गया है, लेकिन इसके बाद भी उत्तर कोरिया का कहना है कि उसके देश में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया।

उत्तर कोरिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि एडविल सल्वाडोर ने बुधवार को ने बताया, उत्तर कोरिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने महामारी की शुरुआत से एक अप्रैल तक 23,121 लोगों की जांच की है, लेकिन इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। सल्वाडोर ने कहा कि उत्तर कोरिया ने 26 मार्च से एक अप्रैल के बीच 732 लोगों की जांच की।

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेगा उत्तर कोरिया

डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया पृथकवास में भेजे गए लोगों की संख्या अब एजेंसी के साथ साझा नहीं कर रहा है। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कहा था कि वह कोरोना वायरस से अपने खिलाड़ियों की रक्षा करने के लिए टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती