न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा: Water fall तकनीक से ढहाए जाएंगे Twin Tower, 17.55 करोड होंगे खर्च

ट्विन टावर के आस-पास के आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों, अस्वस्थ, अस्थमा या अन्य रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को एतिहातन दोपहर 2:30 बजे आवश्यकता अनुसार कुछ घंटों तक मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 9:04:56

नोएडा: Water fall तकनीक से ढहाए जाएंगे Twin Tower, 17.55 करोड होंगे खर्च

नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के Apex (32 मंजिला) और Ceyane (29 मंजिला) चंद सेकेंड में ताश के पत्ते की तरह गिरा दिए जाएंगे। इन दोनों टावरों को गिराने के लिए एडफिस इंजीनियरिंग वॉटर फॉल इम्प्लोजन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। विस्फोट के समय टावर ऐसे गिरेंगे जैसे वॉटरफॉल गिरता हो। इसमें विस्फोट के साथ पूरी बिल्डिंग ताश के पत्ते की तरह नीचे आ आएगी। सुपरटेक के इन ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च आने का अनुमान है। टावर्स को गिराने का ये खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी। इन दोनों टावरों में अभी कुल 950 फ्लैट्स बने हैं और इन्हें बनाने में सुपरटेक ने 200 से 300 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं रियल एस्टेट जानकारों का कहना है कि जिस इलाके में ये टावर्स बने हैं, वहां प्रॉपर्टी की वैल्यू के हिसाब से इन दोनों टावर्स की वैल्यू 1000 करोड़ रुपये के पार निकल जाती है। अगर कानूनी मुकदमेबाजियों के चलते इस वैल्यू पर थोड़ा बहुत असर पड़ा भी होगा तो इनकी मौजूदा वैल्यू 700 से 800 करोड़ है।

ट्विन टावर के आस-पास के आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों, अस्वस्थ, अस्थमा या अन्य रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को एतिहातन दोपहर 2:30 बजे आवश्यकता अनुसार कुछ घंटों तक मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसलिए अपनाई जा रही यह तकनीक

- 'डायमंड कटर' तकनीक को इमारत को पूरी तरह से ध्वस्त करने में लगभग दो साल का समय लगता जिसकी लागत वॉटर फॉल इम्प्लोजन तकनीक की तुलना में पांच गुना होती।

- एडफिस के एक पार्टनर उत्कर्ष मेहता के मुताबिक इस तकनीक के जरिए हर पिलर, दीवार और बीम को ऊपर से नीचे तक क्रेन की मदद से काटकर अलग किया जा सकता है।

- अगर रोबोटिक्स तकनीक से टावर को गिराते तो इसमें करीब डेढ़ से दो साल लग जाता। साथ ही इस काम में काफी शोर भी होता, जिससे एमराल्ड कोर्ट और एटीएस गांव के निवासियों को असुविधा होती।

- उत्कर्ष मेहता ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने लोगों को परेशान किए बिना ट्विन टावरों को जल्द से जल्द ध्वस्त करने का आदेश दिया था, इसलिए वॉटर फॉल इम्प्लोजन तकनीक को चुना गया।

15 एंटी स्मोकिंग गन रहेंगी तैनात

ध्वस्तीकरण के बाद प्रभावित क्षेत्र की सड़कों व आस पास की सोसायटी में लगभग 100 वॉटर टैंकर, 15 एंटी स्मोकिंग गन, 6 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन, लगभग 200 सफाई कर्मचारी और लगभग 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली तैनात रखने के आदेश दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप