न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा सेक्टर 18 के कृष्णा अपरा प्लाजा में भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

नोएडा के कृष्णा अपरा प्लाजा में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। 100 से ज्यादा लोग रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाले गए, जांच जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 3:58:41

नोएडा सेक्टर 18 के कृष्णा अपरा प्लाजा में भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 18 में कृष्णा अपरा प्लाजा में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत की। आग के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिसके कारण कई लोग अंदर फंस गए। इस दौरान इमारत में अफरातफरी मच गई, और लोग चीखते हुए मदद की गुहार लगाने लगे।

इस घबराहट के बीच, बचाव टीम ने एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बचाव कर्मी क्रेन और रस्सियों की मदद से लोगों को बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने आग की लपटें देख घबराकर ऊपरी मंजिलों से कूदने का प्रयास किया, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आग का कारण ग्राउंड फ्लोर पर लगे एसी के ब्लास्ट में था, जिससे आग लगी और उसका धुआं पूरी इमारत में फैल गया। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच जारी है और यह भी देखा जा रहा है कि बिल्डिंग के पास फायर एनओसी था या नहीं।

ज्वाइंट सीपी शिव हरि मीना ने बताया, “हमें कृष्णा प्लाजा इमारत में आग लगने की सूचना मिली है। कई लोगों को बचाया गया है और जिन्हें दम घुटने की समस्या थी, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही है और सभी मंजिलों की फिर से जांच की जा रही है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल