न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घबराने की जरूरत नहीं, भारत के पास तेल-गैस का पर्याप्त भंडार है; इंडियन ऑयल का देशवासियों को संदेश

इंडियन ऑयल ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि देश में ईंधन और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं। कंपनी ने सप्लाई लाइनों की स्थिरता और उपलब्धता की पुष्टि की, जिससे आपूर्ति चैन में कोई रुकावट नहीं होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 12:30:15

घबराने की जरूरत नहीं, भारत के पास तेल-गैस का पर्याप्त भंडार है; इंडियन ऑयल का देशवासियों को संदेश

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देशवासियों को आश्वासन दिया है कि देशभर में ईंधन और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट में खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। कंपनी ने शुक्रवार, 9 मई को सुबह 5:12 बजे अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया कि इंडियन ऑयल की सप्लाई लाइनें सुचारू रूप से काम कर रही हैं और सभी आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

इंडियन ऑयल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "#IndianOil के पास देश भर में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और हमारी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। घबराहट में खरीदारी की कोई आवश्यकता नहीं है- ईंधन और एलपीजी हमारे सभी आउटलेट्स पर आसानी से उपलब्ध हैं। हमारी बेहतर सेवा के लिए शांत रहें और अनावश्यक भीड़ से बचें। इससे हमारी आपूर्ति लाइनें निर्बाध रूप से चलती रहेंगी और सभी के लिए ईंधन की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित होगी।"

इंडियन ऑयल का योगदान

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में से एक है, जो तेल, गैस, पेट्रोकेमिकल्स और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में काम करती है। इस संदेश के जरिए इंडियन ऑयल ने न केवल अपनी तैयारियों को प्रदर्शित किया, बल्कि देशवासियों से एकजुटता और समझदारी की अपील भी की, ताकि सप्लाई चैन प्रभावित न हो और सभी को जरूरी संसाधन मिलते रहें।

संपर्क और अधिक जानकारी के लिए:

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट: iocl.com
कस्टमर सर्विस नंबर: 18002333555
एलपीजी सेवाओं के लिए: Indane LPG Enquiry Portal

इंडियन ऑयल ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

क्यों जरूरी था लोगों को संदेश?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का यह आश्वासन ऐसे समय में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है। भारत ने बुधवार को मिसाइल हमले शुरू किए, जिसे उसने आतंकी शिविरों पर निशाना बताया। बाद में पाकिस्तान ने भी ड्रोन से भारत पर हमले किए लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने इन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। इस बढ़ते संघर्ष ने दोनों परमाणु-संपन्न देशों के बीच व्यापक सैन्य टकराव की आशंका को बढ़ा दिया है, जिसका असर संसाधनों की आपूर्ति पर पड़ सकता है। ऐसे में, इंडियन ऑयल का यह बयान न केवल ईंधन की उपलब्धता को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि इस संकटकाल में सप्लाई चैन को निर्बाध बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी दर्शाता है, ताकि युद्ध जैसी स्थिति में भी देश की ऊर्जा जरूरतें प्रभावित न हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं