Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

9वीं बार मुख्यमंत्री होंगे नीतीश, भाजपा-JDU गठबंधन में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री

बिहार में आज शाम शपथ लेने जा रही नई एनडीए सरकार का स्वरूप भी सामने आ गया है। पिछली जेडीयू-भाजपा गठबंधन सरकार में तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 1:43:02

9वीं बार मुख्यमंत्री होंगे नीतीश, भाजपा-JDU गठबंधन में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री

पटना। बिहार में बीते कई दिनों से जारी राजनीतिक उठापटक का अंत हो गया है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है और फिर से एनडीए में वापसी की खबरों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंपा। बिहार में आज शाम शपथ लेने जा रही नई एनडीए सरकार का स्वरूप भी सामने आ गया है। पिछली जेडीयू-भाजपा गठबंधन सरकार में तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री थे। इस बार भाजपा ने दो नए चेहरे दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार में नए गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए आज शाम पटना पहुंचेंगे।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री

बिहार भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना है। ये दोनों नई सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके जरिए भाजपा ने जातिगत समीकरण भी साधने की कोशिश की है। ज्ञातव्य है कि विजय सिन्हा भूमिहार और सम्राट चौधरी कोइरी समाज से आते हैं। ओबीसी वोट बैंक में यादवों के बाद सबसे ज्यादा संख्या बल कुर्मी-कोइरी का है। यादवों की आबादी तकरीबन 15 फीसदी है, तो कुर्मी-कोइरी की 7 फीसदी के करीब। वहीं भूमिहारों की आबादी करीब 3 फीसदी है।

अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से बिहार में महागठबंधन को भंग करने के लिए भी कहा। जदयू नेता ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ तीन वाम दलों वाले महागठबंधन में स्थिति ठीक नहीं थी और इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा, 'मैं लंबे समय से किसी भी बारे में टिप्पणी नहीं कर रहा हूं, क्योंकि महागठबंधन में चीजें सही नहीं थीं। मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित सभी से राय और सुझाव मिल रहे थे। मैंने उन सभी की बात सुनी और आज इस्तीफा दे दिया और वर्तमान सरकार को समाप्त कर दिया'।
समर्थन पत्र सौंपने का भाजपा ने किया इंतजार

इससे पहले, भाजपा ने जदयू को अपने विधायकों का समर्थन पत्र सौंपने से पहले नीतीश कुमार के इस्तीफे का इंतजार किया।भाजपा सूत्रों ने इंडिया टुडे को पहले भी बताया था कि पार्टी की मांग बिहार में दो उपमुख्यमंत्रियों और राज्य विधानसभा अध्यक्ष के पद की है। भाजपा ने पटना दफ्तर में विधायक दल की बैठक की। पार्टी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने बाद में ट्वीट किया कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नई सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। विनोद तावड़े ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मुझे यकीन है कि पीएम मोदी के नेतृत्व और जेपी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में दोनों बिहार की भलाई के लिए काम करेंगे'।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका