न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश ने बढ़ाया बिहार राजनीति का पारा, कांग्रेस-RJD को छोड़ने की तैयारी, INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका

गुरुवार को पटना से लेकर दिल्ली तक चले उठा पटक के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार आज दोपहर तक भाजपा के साथ नई सरकार बनाने पर मुहर लगा सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 2:54:26

नीतीश ने बढ़ाया बिहार राजनीति का पारा, कांग्रेस-RJD को छोड़ने की तैयारी, INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका

पटना। बिहार में भले ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही हो लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहलकदमी ने बिहार में राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। 2022 में भारतीय जनता पार्टी का साथ छो़डकर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश एक बार फिर भाजपा के साथ आ सकते हैं।

गुरुवार को पटना से लेकर दिल्ली तक चले उठा पटक के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार आज दोपहर तक भाजपा के साथ नई सरकार बनाने पर मुहर लगा सकते हैं। अगर वह NDA में वापसी करते हैं तो यह INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि नीतीश 27 दलों के विपक्षी गठबंधन के सूत्रधार हैं।

आज फैसला ले सकते हैं नीतीश कुमार

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार आज दोपहर तक भाजपा के साथ जाने को लेकर फैसला कर सकते हैं। वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी इस बात का संकेत दिया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि क्या आज ही खेला हो जाएगा? बता दें कि उन्होंने पहले दावा किया था कि बिहार में 25 जनवरी तक कुछ बड़ा होने वाला है।

पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी

बिहार में तेजी से घट रहे सियासी घटनाक्रमों के बीच पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। गुरुवार को भाजपा नेतृत्व ने राज्य के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाकर उनके साथ विचार-विमर्श किया। गुरुवार देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं राज्य के अन्य नेताओं के साथ मौजूदा घटनाक्रमों और भावी परिस्थितियों को लेकर चर्चा की।

बैठक में बिहार भाजपा के प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े और क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहे। वहीं, नीतीश कुमार और लालू यादव ने भी अपने पार्टी के नेताओं और सांसदों के साथ बैठक की।

नीतीश गए तो खत्म हो जाएगा INDIA गठबंधन

नीतीश कुमार अगर भारतीय जनता पार्टी के साथ चले जाते हैं तो यह INDIA गठबंधन के लिए सबसे बड़ा झटका होगा, क्योंकि नीतीश कुमार ही इस गठबंधन के सूत्रधार थे। गठबंधन की पहली बैठक से ही कांग्रेस ने जिस तरह का रवैया अन्य दलों के साथ अपनाया उसके कारण कई विपक्षी नेता नाराज चल रहे थे। ऐसे में नीतीश कुमार ही इकलौते ऐसा नेता थे जो सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर ला सकते थे। लेकिन उनके NDA में वापसी करने से INDIA गठबंधन बिहार में फिर से महागठबंधन बन जाएगा।

विपक्षी नेताओं ने INDIA गठबंधन से बनाई दूरी

बता दें कि विपक्षी गठबंधन के कई नेता INDIA गठबंधन से दूरी बनाते जा रहे हैं। बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह अकेले लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी साफ तौर पर कहा कि पंजाब में आप सभी 13 सीटों पर लड़ेगी। वहीं, समाजवादी पार्टी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के रवैये से नाराज है। अखिलेश यादव बार-बार ये कह रहे हैं कि यूपी में गठबंधन सपा की शर्तों पर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका