न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में शामिल हुए नीतीश कुमार, राजनीतिक गलियारे में फैली हवा, पलटी मार सकते हैं CM

नीतीश कुमार ने पंडित दीनदयाल की जयंती में शामिल होने को लेकर कहा कि हम सब सभी का सम्मान करते हैं इसलिए हम कार्यक्रम में आए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 3:59:12

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में शामिल हुए नीतीश कुमार, राजनीतिक गलियारे में फैली हवा, पलटी मार सकते हैं CM

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। इस दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग तो आते रहते हैं ये कोई बात नहीं है, जिन्हें आना चाहिए था वो नहीं आए, उनसे पूछिए न।

नीतीश कुमार ने पंडित दीनदयाल की जयंती में शामिल होने को लेकर कहा कि हम सब सभी का सम्मान करते हैं इसलिए हम कार्यक्रम में आए हैं। हम हमेशा आते रहते हैं। उनके NDA में जाने की चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि इसमें कोई दम नहीं है। वहीं मंगलवार के बजाय सोमवार को कैबिनेट की बैठक के आयोजन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के नहीं रहने के कारण आज बैठक कराई जा रही है, दरअसल तेजस्वी यादव को बाहर जाना था इसलिए आज कैबिनेट की बैठक की जा रही है।

वही मुख्यमंत्री ने जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट के सार्वजनिक करने को लेकर कहा कि जल्द ही रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाएगा. वहीं सीएम ने मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कन्नी काटते हुए कहा कि मंत्रिमंडल कितना बड़ा है अगर होना होगा तो होगा ही, बाकि डिप्टी सीएम बताएंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने भी कहा कि जब होगा तो बताएंगे। कैथल में नहीं जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि मुझे नहीं पता था लेकिन, जहां मुझे जाना रहता है जाता ही रहता हूं।

वहीं नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन की अगली बैठक पर कहा कि सब कुछ चल ही रहा है। सब कोई एकजुट होकर काम कर रहे हैं। हम तो लगातार प्रयास कर ही रहे हैं। आगे की बैठक को लेकर बातचीत हो गई है। सारी कमिटियाँ बन गई हैं। भाजपा नेता के आयोजन में नहीं आने पर बोले काहे नहीं आए ये उनसे ही पूछ कर आना चाहिए था न। वहीं सीएम ने खुसरूपुर में हुई घटना पर कहा कि जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री के जाते ही भाजपा के बड़े नेता सुशील मोदी, सम्राट चौधरी, नंद किशोर यादव आयोजन स्थल पर पहुंचे और मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप