#WATCH बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, "बिहार की बैठक है जिसमें सभी पदाधिकारी, सभी विधायक, सांसद
तेजस्वी को सीएम बनाने में जुटे लालू प्रसाद
सरकार पर मंडराते खतरे को देखते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बिहार में महागठबंधन सरकार बचाने में जुटे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शु्क्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करीब 5 बार फोन किया। लेकिन सीएम ने उनसे बात करने से इंकार कर दिया। वहीं, आरजेडी में बैठकों का दौर लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आरजेडी, जीतन राम मांझी को मनाने में लग गई है। लालू प्रसाद यादव ने जीतन राम मांझी को ऑफर दिया है कि अगर वह तेजस्वी को सीएम बनाने में मदद करते हैं तो वह मांझी के बेटे को डीप्टी सीएम बना देंगे।
बिहार भाजपा की अहम बैठक
वहीं, बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बिहार भाजपा ने आज अहम बैठक बुलाई है। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने आज सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा, “बिहार की बैठक है जिसमें सभी पदाधिकारी सभी विधायक सांसद आएंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।”













