न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय लोकतंत्र के आदर्श नेता हैं नेहरू और वाजपेयी, सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, दोनों को आत्मनिरीक्षण की जरूरत : नितिन गडकरी

गडकरी ने कहा कि अटलजी की विरासत हमारी प्रेरणा है और पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी भारतीय लोकतंत्र में बड़ा योगदान था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 9:10:48

भारतीय लोकतंत्र के आदर्श नेता हैं नेहरू और वाजपेयी, सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, दोनों को आत्मनिरीक्षण की जरूरत : नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय लोकतंत्र के आदर्श नेता बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, दोनों को आत्मनिरीक्षण करते हुए सम्मान के साथ काम करना चाहिए। गडकरी ने कहा कि अटलजी की विरासत हमारी प्रेरणा है और पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी भारतीय लोकतंत्र में बड़ा योगदान था।

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार गडकरी ने कहा कि नेहरू और वाजपेयी, यह हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के दो आदर्श नेता थे और दोनों कहते थे कि मैं अपने लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करुंगा।

गडकरी ने कहा, 'सभी पार्टियों ने… मैं भी पार्टी का अध्यक्ष रह चुका हूं… सत्तारूढ़ दल और विपक्ष एकबार आत्मपरीक्षण करें … क्योंकि आज जो विपक्ष है, वह कल की सत्तारूढ़ पार्टी है। आज की सत्तारूढ़ पार्टी कल का विपक्ष है। हमारे रोल बदलते रहते हैं।'

मजबूत विपक्ष सफल लोकतंत्र में आवश्यक

गडकरी ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के बारे में बोलते हुए कहा कि एक ‘मजबूत विपक्ष’ ‘एक सफल लोकतंत्र में आवश्यक’ है। बीते दिनों संपन्न हुए सदन के मानसून सत्र में हुए हंगामों पर दुख जाहिर करते हुए गडकरी ने कहा- 'मैं तो जीवन में अनेक सालों तक विपक्ष में भी काम कर चुका हूं। तो कहीं ना कहीं सब लोग मर्यादा का पालन करते जाएं।'


गडकरी ने कहा कि सत्ताधारी दल और विपक्ष 'लोकतंत्र के दो पहिये' है। उन्होंने कहा, 'इस लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए एक मजबूत विपक्ष भी आवश्यक है। नेहरू ने हमेशा वाजपेयी जी का सम्मान किया और कहा कि विपक्ष भी जरूरी है।'

उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र की सफलता के लिए सत्ताधारी दल पर विपक्ष का कड़ा नियंत्रण जरूरी है। और इसलिए कांग्रेस पार्टी विपक्ष के रूप में मजबूत बननी चाहिए और विचारधारा के आधार पर उनको जिम्मेदार विपक्ष का काम करना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल