न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोल टैक्स में बड़े बदलाव की तैयारी में नितिन गडकरी, कहा - जल्द करूंगा नई योजना का ऐलान

केंद्र सरकार टोल से राहत देने की योजना बना रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात के संकेत दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 4:32:17

टोल टैक्स में बड़े बदलाव की तैयारी में नितिन गडकरी, कहा - जल्द करूंगा नई योजना का ऐलान

केंद्र सरकार टोल से राहत देने की योजना बना रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात के संकेत दिए। गडकरी ने बताया कि टोल के मामले में जनता की 'शिकायतें' जल्द ही खत्म हो जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि बजट 2025 में 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स में छूट का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

गडकरी से जब एनडीटीवी ने टोल से राहत पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, "यह राहत जल्द ही मिलेगी।" उन्होंने कहा, "हमने अध्ययन पूरा कर लिया है और हम जल्दी ही एक ऐसी योजना लाएंगे, जिससे सभी लोगों को टोल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।" हालांकि, गडकरी ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन उनका कहना था, "मैं जल्द ही इस योजना का ऐलान करूंगा, ताकि टोल से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकें।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "मेरे भी बहुत कार्टून बनते हैं और सोशल मीडिया पर मुझे ट्रोल भी किया जाता है। लोग टोल को लेकर नाराज हैं, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि आने वाले कुछ ही दिनों में उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी।"

गडकरी ने टोल कलेक्शन के तरीके में बदलाव के संकेत भी दिए। जब उनसे बार-बार रुककर टोल टैक्स चुकाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "देखिए, अब 99 फीसदी फास्टैग्स हैं, इसलिए कहीं भी रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।" इसके अलावा, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि टोल सिस्टम को सैटेलाइट से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कई नई नीतियों की घोषणा करेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करते हुए मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कर छूट की घोषणा की। इसके अलावा, वेतनभोगी करदाताओं के लिए 75,000 रुपये की मानक कटौती के साथ अब 12.75 लाख रुपये तक कोई कर नहीं लगेगा। सरकार इस सप्ताह में इनकम टैक्स को लेकर नया बिल भी पेश करने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी