न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल से रिहा हुआ निठारी हत्याकांड का आरोपी मनिंदर सिंह पंढेर, साधी चुप्पी

निठारी हत्याकांड के आरोपी मनिंदर सिंह पंढेर को शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनिंदर पंढेर को 2006 के निठारी कांड में बरी कर दिया था। इसके बाद आज पंढेर को ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Oct 2023 5:42:54

जेल से रिहा हुआ निठारी हत्याकांड का आरोपी मनिंदर सिंह पंढेर, साधी चुप्पी

नई दिल्ली। निठारी हत्याकांड के आरोपी मनिंदर सिंह पंढेर को शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनिंदर पंढेर को 2006 के निठारी कांड में बरी कर दिया था। इसके बाद आज पंढेर को ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद 65 साल का कारोबारी पंढेर एक गाड़ी में बैठा और बिना किसी से बात किए चला गया। इस दौरान पुलिस ने उसे घेर रखा था। मीडिया ने उससे सवाल किए मगर उसने किसी को जवाब नहीं दिया और चुपचाप सीधा गाड़ी में जाकर बैठ गया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को पंढेर और दूसरे आरोपी सुरेंद्र कोली को 2006 के सनसनीखेज मामले में यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष “संदेह से परे” अपराध साबित करने में विफल रहा, इससे जांच में गड़बड़ी हुई।

इससे पहले लुक्सर जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया था कि हमें कोर्ट से पंढेर की रिहाई से संबंधित आदेश मिला। औपचारिकताओं के बाद उसे दोपहर तक रिहा कर दिया जाएगा। हालांकि मुख्य आरोपी कोली अभी भी गाजियाबाद के डासना जेल में बंद है। वह 14 साल की लड़की की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

पंढेर और कोली को सुनाई गई थी मौत की सजा

बता दें कि पंढेर और कोली पर दुष्कर्म-हत्या के आरोप लगाए गए थे। नोएडा के निठारी में हुई हत्याओं में दोनों को मौत की सजा सुनाई गई थी। यौन उत्पीड़न, क्रूर हत्या और नरभक्षण के संकेतों वाले निठारी हत्याकांड ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। यह सनसनीखेज मामला उस समय सामने आया था जब 29 दिसंबर, 2006 को दिल्ली से सटे नोएडा के निठारी में पंढेर के मकान के पीछे ड्रेन में कुछ कंकाल पाए गए।

कोली पंढेर का नौकर था। पंढेर के मकान के आसपास के क्षेत्र में ड्रेन में तलाशी के बाद और कंकाल पाए गए। इनमें से ज्यादातर कंकाल गरीब बच्चों और युवतियों के थे जो उस इलाके से लापता थे। दस दिनों के भीतर सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली और उस समय जांच में अस्थियां मिली थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स