न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादास्पद बयान: खरीदारी से पहले दुकानदार से पूछो उसका धर्म, सुनो हनुमान चालीसा…मंत्री नितेश राणे की हिंदुओं से अपील

मंत्री नितेश राणे ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद विवादित बयान देते हुए कहा कि हिंदुओं को दुकानदार से पहले उसका धर्म पूछना चाहिए और हनुमान चालीसा सुनाने को कहना चाहिए, नहीं सुनाने पर उससे सामान न खरीदें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 8:47:20

विवादास्पद बयान: खरीदारी से पहले दुकानदार से पूछो उसका धर्म, सुनो हनुमान चालीसा…मंत्री नितेश राणे की हिंदुओं से अपील

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और हर ओर आक्रोश की लहर दौड़ रही है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने एक विवादास्पद बयान दिया है, जो अब चर्चा का केंद्र बन गया है। शुक्रवार को एक सभा में बोलते हुए राणे ने कहा कि अब हिंदुओं को दुकानदार से कोई भी सामान खरीदने से पहले उसका धर्म पूछना चाहिए। उनका तर्क था कि अगर दुकानदार को हनुमान चालीसा नहीं आती तो उससे खरीदारी नहीं करनी चाहिए। यह बयान उन्होंने पहलगाम हमले की पृष्ठभूमि में दिया, जिसने कई सवालों को जन्म दे दिया है।

रत्नागिरी जिले के दापोली शहर में आयोजित सभा में बोलते हुए मंत्री राणे ने कहा, “उन्होंने हमें मारने से पहले हमारा धर्म पूछा, इसलिए अब हिंदुओं को भी कुछ खरीदने से पहले सामने वाले का धर्म जानना चाहिए। अगर वो हमारा धर्म पूछ सकते हैं और हमें मार सकते हैं, तो हमें भी उनका धर्म पूछने का हक है।” राणे ने यह भी कहा कि इस तरह की मांग अब हिंदू संगठनों को भी उठानी चाहिए।

खरीदारी से पहले धर्म और हनुमान चालीसा की हो जांच

बीजेपी नेता नितेश राणे ने आगे कहा कि कुछ दुकानदार अपने धर्म को छुपा सकते हैं या झूठ बोल सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी वे किसी दुकान से कुछ खरीदने जाएं, तो पहले दुकानदार से उनका धर्म पूछें। अगर वह खुद को हिंदू बताता है तो उससे हनुमान चालीसा सुनाने को कहें। अगर वह चालीसा नहीं सुना पाता, तो उससे कोई चीज़ न खरीदें।

पहलगाम आतंकी हमले में गई 26 लोगों की जान

22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। आतंकवादियों के पास भारी हथियार थे और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने हमला करने से पहले लोगों से उनका नाम और धर्म पूछा था। कुछ पर्यटकों को 'कलमा' पढ़ने को कहा गया और जो नहीं पढ़ पाए, उन्हें बेरहमी से गोली मार दी गई। इस घटना के बाद से ही देशभर में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है और बदले की मांग जोर पकड़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा