न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक को लूटकर मिनटों में लगाया लाखों का चूना

आठ मरला स्थित पीएनबी की मॉडल टाउन शाखा से बदमाश पिस्तौल व चाकू के बल पर नौ लाख रुपये लूटकर ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके अनुसार बदमाश बैंक में करीब 3 बजकर 37 मिनट पर घुसे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 8:02:12

हरियाणा : नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक को लूटकर मिनटों में लगाया लाखों का चूना

सोनीपत में बीते दिन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक को लूटकर मिनटों में लाखों का चूना लगाया हैं। आठ मरला स्थित पीएनबी की मॉडल टाउन शाखा से बदमाश पिस्तौल व चाकू के बल पर नौ लाख रुपये लूटकर ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके अनुसार बदमाश बैंक में करीब 3 बजकर 37 मिनट पर घुसे थे। उसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद 3 बजकर 46 मिनट पर बाहर निकल गए। डीएसपी हंसराज ने बताया कि पीएनबी की शाखा में दो नकबापोश बदमाशों ने नौ लाख रुपये लूट लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। नाकाबंदी कराकर पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। जिले की सीमाओं को सील कर दिया है।

पंजाब नेशनल बैंक की मॉडल टाउन शाखा प्रबंधक सेक्टर-15 निवासी रीमा रावत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद शाखा में कर्मी और ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक चेहरे पर मास्क लगाकर शाखा में दाखिल हुए। उनमें एक युवक के हाथ में बैग व पिस्तौल और दूसरे के हाथ में चाकू था। उस समय कैशियर पूजा केबिन को लॉक करके काम कर रही थीं। काले कपड़े पहनकर आए युवक ने कैशियर को धमकी देकर दरवाजे खोलने को कहा तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इस पर बदमाश ने बाहर बैठी एक अन्य महिला कर्मी रश्मि को पीटना शुरू कर दिया। बदमाश ने रश्मि को मारने की धमकी देकर पूजा से दरवाजा खुलवाया और मारपीट करने के साथ ही पिस्तौल का बट भी मारा। उसके बाद उन्होंने कैशियर के पास से पिस्तौल के बल पर करीब नौ लाख रुपये बैग में भर लिए। इस दौरान गेट पर चाकू लेकर खड़े रहे एक बदमाश ने बैंक में मौजूद महिला व पुरुष ग्राहक को बाहर नहीं जाने दिया। नकदी लेने के बाद दोनों बदमाश शाखा से बाहर निकल गए।

बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को डराकर एक तरफ बैठा दिया तो कैशियर से दरवाजा खुलवाने के लिए उन्होंने एक महिला कर्मी को पीटकर घायल भी कर दिया। बाद में बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इसके बाद बैंक में मौजूद ग्राहक ने पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रीमा रावत के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैंक में गार्ड नहीं था, जिससे सुरक्षा में आसानी से सेंध लगाई जा सकी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत