न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की यादव मर्डर केस में अब तक हुए ये 7 बड़े खुलासे, पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत के पिता सहित 5 लोगों को किया अरेस्ट

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने निक्की यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है। साहिल का परिवार और दोस्त भी निक्की मर्डर की साजिश में शामिल था जिसके बाद पुलिस ने साहिल गहलोत के पिता, दो भाई (अशीष और नवीन) और दो दोस्तों (लोकेश और अमर) को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Feb 2023 10:59:43

निक्की यादव मर्डर केस में अब तक हुए ये 7 बड़े खुलासे, पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत के पिता सहित 5 लोगों को किया अरेस्ट

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने निक्की यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है। साहिल का परिवार और दोस्त भी निक्की मर्डर की साजिश में शामिल था जिसके बाद पुलिस ने साहिल गहलोत के पिता, दो भाई (अशीष और नवीन) और दो दोस्तों (लोकेश और अमर) को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उन पर आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घरवालों ने दोस्त के साथ मिलकर निक्की के शव को फ्रिज में छिपाने में आरोपी की मदद की थी। स्पेशल CP रविंदर यादव ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि आरोपी के पिता को पता था कि उनके बेटे ने निक्की की हत्या की है।

साल 2020 में की थी साहिल और निक्की ने शादी

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले साहिल और निक्की ने अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था। पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की के शादी के प्रमाण पत्र भी बरामद किए हैं। साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 मे उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया और लड़की वालों से बात छिपाई कि उनका बेटा पहले से शादीशुदा है।

साहिल ने 10 फरवरी को निक्की की हत्या की

पुलिस ने खुलासा किया कि 24 साल के साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को अपनी सगाई होने के बाद कजिन की कार लेकर रात करीब 1 बजे (10 फरवरी 2023) निक्की के घर पहुंचा। वहां निक्की की बहन भी मौजूद थी। सुबह करीब 5 बजे वह निक्की को लेकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा। निक्की गोवा जा रही थी। उसकी ट्रेन सुबह साढ़े 7 बजे की थी। उसने साहिल से भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने टिकट न मिलने का बहाना बनाया। दोनों आनंद विहार बस स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें पता चला कि बस कश्मीरी गेट से मिलेगी। दोनों वहां से कश्मीरी गेट चले गए। साहिल के पास लगातार फोन आ रहे थे। पुलिस ने आगे बताया कि 10 फरवरी 2023 को ही साहिल की शादी होनी थी, इसलिए उसके परिवार वाले उसे लगातार कॉल कर रहे थे। निक्की को जब इस बारे में पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। सुबह करीब 9 बजे साहिल ने कश्मीरी गेट इलाके में ही कार के अंदर डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। उसकी वहीं मौत हो गई।

निक्की के शव को छिपाकर अपनी शादी में गया

इसके बाद साहिल ने निक्की की बॉडी को फ्रंट सीट पर बैठाया, सीट बेल्ट लगाया और उसे कश्मीरी गेट इलाके से पश्चिम विहार होते हुए 35 किलोमीटर दूर दक्षिणी दिल्ली के मित्रांव गांव स्थित अपने ढाबे पर पहुंचा। मौका देखकर यहां पर उसने निक्की की बॉडी को कार के बूट में छिपाया और वहां से अपनी शादी में शामिल होने अपने घर चला गया।

मर्डर के बाद धूमधाम से शादी की

पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया कि 10 फरवरी 2023 को निक्की को गला घोंटकर मारने से एक दिन पहले साहिल अपने परिवार की पसंद की लड़की से सगाई करके लौटा था। मर्डर वाले दिन ही वह वापस अपने घर गया और धूमधाम से शादी की। शादी के दौरान उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं दिखी। ऐसा लगा ही नहीं कि उसने कुछ देर पहले ही एक लड़की का मर्डर किया है।

बॉडी छिपाने से पहले डिलीट किया निक्की के मोबाइल का डेटा

शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब रात को उसके परिवार वाले सो रहे थे, तो करीब 3:30 बजे वह दूसरी कार लेकर निक्की की लाश को ठिकाने लगाने के लिए ढाबे पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि वह लाश को किसी नदी में फेंकने का प्लान बना रहा था। वह पहले बॉडी को कार से निकालकर ढाबे के फ्रिज तक ले गया। निक्की का बैग फ्रिज के पास ही रखा था। साहिल ने उसका मोबाइल फोन निकाला और उसमें से डेटा डिलीट कर दिया। साहिल ने अपने फोन से भी निक्की से जुड़ा सारा डेटा डिलीट कर दिया।

कंफ्यूज था साहिल

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह तय नहीं कर पा रहा था कि क्या करना चाहिए। क्या उसे परिवार के हिसाब से शादी करनी चाहिए या गर्लफ्रेंड निक्की यादव के साथ रहना चाहिए, लेकिन उसकी सगाई और शादी की फोटो-वीडियो में कुछ और ही बात नजर आती है। वह अपनी शादी के सभी फंक्शंस में डांस करता हुआ बेहद खुश नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें केस को मजबूत बनाने के लिए पुख्ता सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक जांच समेत टेक्निकल सबूत जुटाने होंगे।

4 दिन बाद 14 फरवरी को निक्की का शव मिला

इस मर्डर के बारे में पुलिस को 14 फरवरी 2023 को तब पता चला, जब निक्की के एक पड़ोसी ने उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने जब उसके बॉयफ्रेंड साहिल को ढूंढा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस उन सभी जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जहां-जहां जाने की बात साहिल ने अपने कुबूलनामे में बताई है। निक्की का फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है और दोनों के वॉट्सऐप चैट और फोटोज निकालने की कोशिश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त