न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाइजीरिया की अल्सा यूनिवर्सिटी में छाया 12 साल का देवांश, मिली डॉक्टरेट की उपाधि

किसान के 12 साल के बेटे देवांश धनगर को इतनी कम उम्र में दूसरी बार डाक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। यह उपाधि नाइजीरिया की अल्सा यूनिवर्सिटी ने दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 3:33:52

नाइजीरिया की अल्सा यूनिवर्सिटी में छाया 12 साल का देवांश, मिली डॉक्टरेट की उपाधि

आगरा। ताजनगरी के गांव बरारा के रहने वाले किसान के 12 साल के बेटे देवांश धनगर को इतनी कम उम्र में दूसरी बार डाक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। यह उपाधि नाइजीरिया की अल्सा यूनिवर्सिटी ने दी है। इससे पहले उन्हें अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी थी। नाइजीरिया से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने से बच्चे के परिजनों में खुशी छाई है। वहीं आस-पड़ोस समेत रिश्तेदार भी घर पहुंचकर उसे बधाइयां दे रहे हैं। परिजनों के अनुसार देवांश ने 12 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास कर ली। इसके साथ ही घर पर जेईई (मेंस) की तैयारी भी पूरी की। जेईई मेंस को देवांश ने 99.91% परसेंटाइल के साथ क्वालिफाई किया।

आगरा में किसान के लाड़ले ने ऐसा कमाल किया कि सुनने वाले भी हैरान रह गए। जिस उम्र में सामान्य बच्चे सातवीं में पढ़ते हैं, उसमें देवांश ने 99.91% पाकर लोगों को हैरान कर दिया। पढ़े लिखे किसान दंपति के होनहार बेटे की हर जगह चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि 12 वर्ष की उम्र में देवांश ने 12वीं परीक्षा के साथ-साथ जेईई मेंस में 99.91% प्राप्त किया। कुछ महीने पहले अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने देवांश धनगर को डॉक्टर की मानद उपाधि दी थी। देवांश धनगर जो कभी स्कूल ही नहीं गया और गरीब बच्चों को निशुल्क कोडिंग की शिक्षा देता है। पूरे भारतवर्ष में अब तक लगभग 700 से अधिक बच्चों को फ्री कोडिंग सिखा चुका है।

किसानी करते हैं देवांश के माता-पिता, 10वीं की परीक्षा में मिले 80 फीसदी अंक

गांव बरारा में रहने वाले 12 साल के देवांश के माता-पिता किसान हैं। देवांश के पिता लाखन सिंह बताते हैं “विलक्षण प्रतिभा के धनी देवांश धनगर का जन्म साल 2010 में 27 नवंबर को हुआ था। देवांश ने हल्की उम्र में ही घर में रहकर प्राथमिक पढ़ाई पूरी कर ली। इसके बाद साल 2021 में मात्र 11 साल की उम्र में बोदला स्थित सुंदर लाल मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल से यूपी बोर्ड के तहत दसवीं की परीक्षा 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद 11वीं में सीबीएसई बोर्ड के आरके इंटर कालेज अलबतिया में प्रवेश लिया और घर पर ही इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू कर दी। जनवरी में जेईई (मेंस) की परीक्षा में 89% मिले। इसके बाद देवांश ने अप्रैल में दोबारा परीक्षा दी। इसके परिणाम में देवांश को 99.91% मिले। 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे देवांश ने जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी है।

नोएडा से नौकरी छोड़कर गांव में बसे थे पिता लाखन

देवांश के पिता लाखन सिंह की अपनी अलग कहानी है। आरबीएस खंदारी से 1999 में एमसीए करने के बाद नोएडा में नौकरी शुरू की। पहले पिता चल बसे और फिर मां। घर संभालने के लिए वापस गांव लौटे, लेकिन आर्थिक संकट ने घेर लिया। इसके बाद उन्होंने घर में बच्चों को ट्यूशन देना शुरू किया। दूसरों के बच्चों को पढ़ाने के साथ अपने बेटे को भी पढ़ाया। बेटे की सफलता पर लाखन सिंह कहते हैं कि अब उसमें ही अपना भविष्य देखता हूं।

कोडिंग के मास्टर देवांश धनगर ने एक आवासीय अकादमी की स्थापना की जिसका नाम अपने दादा के नाम के साथ श्री गिर्राज देवांश एकेडमी रखा है। उसके नाम कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। भारत का यह पहला विद्यार्थी है, जिसने इतनी कम उम्र में जी मैंस जैसी परीक्षा 99.9% बिना किसी कोचिंग के प्राप्त की। देवांश को कोडिंग में महारत हासिल है। उसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं। देवांश भविष्य की योजनाओं पर बताते हैं कि आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर देवांश कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पढ़ाई करना चाहते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए देवांश एक एजूकेशन कंपनी खोलना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात