न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छापेमारी में NIA को मिले अहम सबूत, आतंकी लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को देशव्यापी छापेमारी अभियान चलाया था। जांच एजेंसी को इस कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 11:10:13

छापेमारी में NIA को मिले अहम सबूत, आतंकी लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को देशव्यापी छापेमारी अभियान चलाया था। जांच एजेंसी को इस कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NIA को PFI से जुड़े बिहार के फुलवारी शरीफ आतंकी साजिश मामले में कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यूपी, बिहार समेत 6 राज्यों के 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

6 राज्यों के 20 ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के चांदनी चौक, फजलपुर, शाहीन बाग और ओखला समेत कई जगहों पर रेड डाली। इसके अलवा NIA ने राजस्थान में टोंक और गंगापुर सिटी जिले, भोपाल, ठाणे, मुंबई, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत देश के कई जगहों पर छापेमारी की। साल 2022 से ही फुलवारी शरीफ मामले में एनआईए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। NIA की ये कार्रवाई बैन संगठन PFI और इसकी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में की जा रही है।

अहम सबूत समेत कैश बरामद

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, छापेमारी में कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। इनमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और हार्डडिस्क जैसे कई डिजिटल डिवाइस शामिल हैं। NIA ने आगे बताया कि इस कार्रवाई में 8.5 लाख रुपये नगदी भी बरामद की गई है।

आतंकी लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त

वहीं दूसरी ओर NIA की स्पेशल कोर्ट ने बैन संगठन ISYF और KLF के प्रमुख आतंकी लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। NIA ने पंजाब के मोहाली आतंकी लखबीर सिंह के ऊपर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 33 (5) के तहत कार्रवाई की है। लखबीर सिंह रोडे साल 2021 में जलालाबाद के फाजिल्का के पास पंजाब नेशनल बैक में हुए टिफिन बम विस्फोट में आरोपी है। इसने 20 से ज्यादा ड्रोन के जरिए पंजाब में आतंकवादी हार्डवेयर भेजे थे। इसके अलावा रोड़े पर आपराधिक डोजियर में कानून प्रवर्तन कर्मियों पर हमले, IED और बम विस्फोट, अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की टार्गेट किलिंग, एक्सटोर्शन, आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिग जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी