न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NewsClick: विदेशी फंडिंग के मामले में ED ने अमेरिका के करोड़पति कारोबारी नेविल रॉय सिंघम को भेजा समन

न्यूज़क्लिक को लेकर NYT की रिपोर्ट सामने आने से पहले ही भारत में जांच एजेंसी ईडी ने उसके दफ्तरों पर छापेमारी की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 2:46:48

NewsClick: विदेशी फंडिंग के मामले में ED ने अमेरिका के करोड़पति कारोबारी नेविल रॉय सिंघम को भेजा समन

नई दिल्ली। न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक (NewsClick) को मिलने वाली विदेशी फंडिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमेरिका के करोड़पति कारोबारी नेविल रॉय सिंघम को समन भेजा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने नेविल रॉय को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने चीन से जुड़ी कंपनियों को फंडिंग के मामले में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें नेविल रॉय सिंघम का नाम भी सामने आया था। ईडी ने इस मामले को लेकर छापेमारी भी की थी।

ईडी कर रही है जांच

गौरतलब है कि न्यूज़क्लिक को लेकर NYT की रिपोर्ट सामने आने से पहले ही भारत में जांच एजेंसी ईडी ने उसके दफ्तरों पर छापेमारी की थी। ईडी की छापेमारी में करोड़ों रुपये की विदेशी फंडिंग का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया है कि न्यूजक्लिक में 86 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग की गई। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया था।

दिल्ली पुलिस ने डिजिटल न्यूज वेबसाइट ‘न्यूज क्लिक’ से जुड़े कुछ पत्रकारों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया है। 3 अक्टूबर की सुबह पत्रकारों के घर छापेमारी भी की। न्यूज क्लिक पर अमेरिकी नागरिक नेविल रॉय सिंघम से 38 करोड़ रुपए लेकर चीन के पक्ष में प्रायोजित खबरें चलाने का आरोप है। कुछ वक्त पहले ही ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें दावा किया था नेविल रॉय, चीनी प्रोपगेंडा फैलाने वाली संस्थाओं की फंडिग करते हैं।

कौन हैं नेविल रॉय सिंघम

नेविल रॉय सिंघम अमेरिकी नागरिक और बिजनेसमैन हैं। साल 1954 में अमेरिका में जन्मे सिंघम ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही मिशीगन यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। इसके बाद बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने करियर की शुरुआत की। साल 1993 में खुद की कंपनी शुरू की और नाम रखा थॉटवर्क्स। यह कंपनी सॉफ्टवेयर से लेकर कंसल्टिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

चीन से क्या कनेक्शन है?

नेविल रॉय सिंघम ने साल 2017 में ‘थॉटवर्क्स’ कंपनी बेच दी। उसके बाद से क्या करते हैं, यह स्पष्ट नहीं है। हाल के सालों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के प्रबल समर्थक के तौर पर उभरे हैं। अक्सर CPC की तारीफ करते दिखाई देते हैं। NYT के मुताबिक, सिंघम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रोपगेंडा डिपार्टमेंट के अहम किरदार हैं। अभी चीन के शंघाई स्थित टाइम्स स्क्वायर में नेविल का एक ऑफिस है। NYT के मुताबिक चीनी प्रोपगेंडा डिपार्टमेंट की मदद से यहां से यू-ट्यूब वीडियो शो वगैरह तैयार किये जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स