न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : लगातार सामने आ रही वैक्सीनेशन से जुड़ी लापरवाही, टीका लगवाए बिना ही सर्टिफिकेट जारी

एक ताजा मामला सामने आया हैं बिहार के छपरा से जहां युवती को बिना वैक्सीन लगाए वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट प्रोवाइड करवा दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 4:25:00

बिहार : लगातार सामने आ रही वैक्सीनेशन से जुड़ी लापरवाही, टीका लगवाए बिना ही सर्टिफिकेट जारी

कोरोना को हराने के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन जरूरी हैं। देश में वैक्सीनेशन अब रफ्तार पकड़ चुका हैं और लोग बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इसी के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान में कई तरह की लापरवाही और धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं जो चिंता का कारण बन रहे हैं। इससे जुड़ा एक ताजा मामला सामने आया हैं बिहार के छपरा से जहां युवती को बिना वैक्सीन लगाए वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट प्रोवाइड करवा दिया गया। ये मामला सीएचसी एकमा से सामने आया है। यहां युवती को वैक्सीन तो लगी नहीं लेकिन उसके मोबाइल पर वैक्सीन लेने का मेैसेज आ गया और साथ में सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया।

रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव की 34 वर्षीय कल्पना द्विवेदी ने 23 जून को वैक्सीनेशन के लिए अपना स्लॉट बुक कराया था। हालांकि किसी कारणवश कल्पना टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पाई लेकिन लापरवाही के चलते दो दिन बाद यानी 25 जून को ही उनके मोबाइल पर वैक्सीन लेने का मैसेज आ गया और साथ ही वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर सीएचसी एकमा के चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार तिवारी ने कहा कि इस तरह की घटना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर डाटा ऑपरेटर की गलती की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि महिला को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि काम के प्रेशर की वजह से डाटा ऑपरेटन की ओर से ये मानवीय भूल हो गई लेकिन आगे से ऐसा ना हो, इस बात का ध्यान रखा जाएगा।

इससे पहले छपरा का ही एक मामला सामने आया था जहां कोरोना की वैक्सीन ना होने पर एक शख्स को खाली सीरींज लगा दी। ये मामला सामने तब आया, जब दोस्त ने वैक्सीने लेते समय शख्स की वीडियो बना ली थी। इसके बाद नर्स पर कार्रवाई की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?