न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पानीपत में शर्मसार हुई इंसानियत, लावारिस हालत में रोती-बिलखती मिली 2 दिन की बच्ची

हरियाणा के पानीपत शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां 2 दिन की बच्ची लावारिस हालत में रोती-बिलखती मिली और उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान भी मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 7:46:19

पानीपत में शर्मसार हुई इंसानियत, लावारिस हालत में रोती-बिलखती मिली 2 दिन की बच्ची

हरियाणा के पानीपत शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां 2 दिन की बच्ची लावारिस हालत में रोती-बिलखती मिली और उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान भी मिले हैं। जानकारी देते हुए कृष्णपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई परविंद्र ने बताया कि बच्ची सड़क किनारे झाड़ियों में लावारिस हालत में मिली थी। बच्ची को एक हरी पॉलीथिन में डालकर सड़क किनारे फेंका गया था। इस तरह का घिनौना काम करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

चांदनीबाग थाना क्षेत्र की कृष्णपुरा चौकी के अंर्तगत आता है। बच्ची को रोते देखकर एक श्रमिक महिला ने इस बारे में दूसरे लोगों को बताया। अन्य लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए बिना देरी किए मौके पर पहुंची व बच्ची को बरामद करके सिविल अस्पताल ले जाकर उसका इलाज शुरू करवाया। बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

एसएनसीयू वार्ड इंचार्ज डॉ. निहारिका ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक कांस्टेबल बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। बच्ची लावारिस हालत में मिली थी। जब बच्ची को चेक किया गया तो उसके शरीर पर कई जगहों पर दांत गठे हुए के निशान थे। शायद बच्ची को कुत्तों ने काटा हुआ था। सबसे पहले बच्ची का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया।, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद तुरंत बच्ची का इलाज शुरू किया गया। बच्ची महज 2 दिन की लग रही है। बच्ची के कोविड टेस्ट के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया है, जिसकी िरपोर्ट 3 दिन में आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत