न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल के जश्न में नोएडा में लोग पी गए 9 करोड़ रुपए की शराब, पिछले साल के मुकाबले 23% की बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में नए साल के जश्न में लोगों ने जमकर शराब गटक ली और पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बार पिछले साल के रिकॉर्ड से शराब की बिक्री में 23% की बढ़ोतरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jan 2023 9:26:34

नए साल के जश्न में नोएडा में लोग पी गए 9 करोड़ रुपए की शराब, पिछले साल के मुकाबले 23% की बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में नए साल के जश्न में लोगों ने जमकर शराब गटक ली और पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बार पिछले साल के रिकॉर्ड से शराब की बिक्री में 23% की बढ़ोतरी हुई है। जिसका पूरा फायदा आबकारी विभाग को हुआ है। रिकॉर्ड तोड़ शराब बिक्री से राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़े कहते है कि साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2022 को ही शहर को लोग 9 करोड़ की शराब पी ली। इसमें कंट्री लिकर, फॉरेन लिकर और बीयर शामिल है।पूरे दिसंबर के आंकड़ों पर नजर डाले तो लोग करीब 139.6 करोड़ की शराब पी गए।

गौतमबुद्ध नगर के लोग 31 दिसंबर यानी नए साल पर 2,30,000 लीटर शराब गटक गए। गौतमबुद्ध नगर के सहायक आबकारी आयुक्त आरबी सिंह ने बताया कि शहर में 98 बार लाइसेंस, 82 के करीब ओकेशनल लाइसेंस, 140 फॉरेन लिकर, 138 बीयर शॉप, 25 मॉडल शॉप, 231 देशी शॉप और 15 प्रीमियम रिटेल वेंडर की शॉप्स हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2022 में शराब की कुल 139.6 करोड़ रुपए की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले शराब की 23 फीसद बिक्री ज्यादा हुई है। गौतमबुद्ध नगर में शराब की तकरीबन 550 दुकानें हैं। न्यू ईयर के लिए 82 अन्य जगहों पर भी 1 दिन से 3 दिन तक ओकेशनल लाइसेंस लेकर जमकर पार्टी की गई। इसके चलते राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। शराब की खपत बहुत ज्यादा हुई है। सारे मानकों को देखते हुए 1 दिन की 11000 की फीस लेकर आबकारी विभाग ने राजस्व वसूला। 10 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व ओकेशनल लाइसेंस लेने से आबकारी विभाग को हासिल हुआ है।

इतना ही नहीं आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री पर भी कार्रवाई की है।विभाग ने 82 कार्रवाई दिसंबर में की हैं और 2512 लीटर शराब जब्त की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप