न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मार्केट में जल्द आएंगे 20 रुपये के नए नोट, पुराने नोटों का क्या होगा? RBI ने दी पूरी जानकारी

RBI जल्द जारी करेगा 20 रुपये के नए नोट संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर के साथ, पुराने नोट भी जारी रहेंगे वैध। जानें नए नोट के फीचर्स और पुराने नोटों को बदलने की जरूरत नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 11:03:42

मार्केट में जल्द आएंगे 20 रुपये के नए नोट, पुराने नोटों का क्या होगा? RBI ने दी पूरी जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज के अंतर्गत 20 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। इन नए नोटों पर हाल ही में नियुक्त किए गए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। डिजाइन, रंग, आकार और सिक्योरिटी फीचर्स जैसे सभी पहलू पहले से चल रहे 20 रुपये के नोटों जैसे ही होंगे। केवल गवर्नर के हस्ताक्षर को अपडेट किया जाएगा। यह प्रक्रिया आरबीआई में गवर्नर के बदलने के बाद होने वाला एक सामान्य और नियमित कदम है।

क्या पुराने 20 रुपये के नोट अब अमान्य हो जाएंगे?

संजय मल्होत्रा ने 11 दिसंबर, 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में तीन साल के कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण किया था। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, रिजर्व बैंक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पूर्व गवर्नरों के कार्यकाल में जारी किए गए सभी मौजूदा 20 रुपये के नोट पहले की तरह ही वैध रहेंगे और चलन में बने रहेंगे।

आरबीआई अधिनियम, 1934 के तहत, जब तक नोटों को औपचारिक रूप से चलन से बाहर नहीं किया जाता, तब तक वे भारत में भुगतान और लेनदेन के लिए पूरी तरह वैध होते हैं।

इसी तरह, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए 1 रुपये के नोट भी लीगल टेंडर माने जाते हैं। देश में बैंक नोटों की छपाई चार प्रिंटिंग प्रेसों में होती है, जिनमें से दो प्रेस भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा संचालित किए जाते हैं।

पुराने नोटों को बदलने की जरूरत नहीं

नए 20 रुपये के नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर पहले से ज्यादा स्पष्ट होगी। साथ ही, नंबरिंग पैटर्न, वॉटरमार्क और सिक्योरिटी थ्रेड को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इन नोटों के जारी होने के बाद पुराने और नए दोनों ही प्रकार के नोटों का लेनदेन में एक साथ उपयोग किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि लोगों को पुराने नोट बदलवाने या उन्हें बैंकों में जमा कराने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। नए नोटों का वितरण बैंक शाखाओं और एटीएम के माध्यम से किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल